Harry Potter And The Deathly Hallows- Book Review । हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़- पुस्तक समीक्षा

Harry Potter And The Deathly Hallows (हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़) जे. के. रोलिंग द्वारा लिखी हैरी पॉटर सीरीज की सातवी व आखिरी पुस्तक है। यह पुस्तक हैरी पॉटर एंड द हाफ – ब्लड प्रिंस की कहानी को आगे बढ़ाती है। हैरी पॉटर की कहानी अपने अंतिम दौर मे आ चुकी है और यह उसी तरह से लिखी भी गई है।

हैरी,रॉन और हरमॉइनी अपने लड़ाई की अंतिम यात्रा पर निकल चुके है। हैरी पॉटर सीरीज की पहले भाग से चली आ रही अच्छाई और बुराई की लड़ाई का नतीजा इस भाग बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इस कहानी मे जादू, रहस्य और रोमांच के साथ भावनात्मक और दार्शनिक पहलू भी देखने को मिलता है।

हैरी और वॉल्डमार्ट के बीच अंतिम संघर्ष बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। डार्क लॉर्ड वॉल्डमार्ट के अंत के साथ ही हैरी पॉटर सीरीज का समापन बेहतरीन ढंग से किया गया है। यदि आपने हैरी पॉटर सीरीज की पिछली किताबों का रिव्यू नहीं पढ़े हो तो उनके लिंक नीचे प्राप्त करे-

हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन- पुस्तक समीक्षा, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना , हैरी पॉटर एण्ड द प्रिज़्नर ऑफ अज़्काबान, हैरी पॉटर और आग का प्याला- पुस्तक समीक्षा,  हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स- पुस्तक समीक्षा, हैरी पॉटर एंड द हाफ-ब्लड प्रिंस- पुस्तक समीक्षा

सारांश

हैरी पॉटर एंड द हाफ–ब्लड प्रिंस की कहानी जहा खत्म होती है वही से Harry Potter And The Deathly Hallows (हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़) की कहानी शुरू होती है। डंबलडोर की मृत्यु के बाद हैरी, रॉन और हरमॉइनी हॉरक्रक्स के बचे हुए टुकड़े को ढूंढते है। डंबलडोर मरने से पहले वॉल्डमार्ट की खात्मे के मिशन के बारे मे संकेत देते है लेकिन वह जानकारी पूरी नहीं होती है। 

भागने और छिपने की यात्रा– हैरी, रॉन और हरमॉइनी हॉगवर्टस और घरों को छोड़कर वॉल्डमार्ट के खात्मे की यात्रा मे निकल पड़ते हाई। जहा वॉल्डमार्ट और उसके अनुयायी डेथ इटर्स हर जगह तलाश करते रहते है। इस बीच हैरी, रॉन और हरमॉइनी को कई परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। जिसमे गॉडरिक्स हॉलों की यात्रा, मिनिस्ट्री ऑफ मैजिक मे घुसपैठ और जंगल काफी समय बिताना शामिल है। 

डेथली हेलोज़ का रहस्यहैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ मे तीन नई रहस्यमयी चीजों को प्रस्तुत किया गया है।  ये तीन वस्तुए है इनविज़िबिलिटी क्लोक, रेसरेक्शन स्टोन और एल्डर वैंड और इन तीनों के बारे मे कहा गया है की जो भी इन तीनों चीजों को पाएगा वह मृत्यु को जीत लेगा। हैरी को एहसास होता है की वॉल्डमार्ट इनको पाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह अमर हो सके। 

हॉगवर्टस की अंतिम लड़ाई– इस कहानी का आखिरी भाग हॉगवर्टस मे होता है। जहा हॉगवर्टस के टीचर, छात्र और फीनिक्स ऑर्डर के सदस्य मिलकर लॉर्ड वॉल्डमार्ट के साथ लड़ते है। इस लड़ाई मे कई किरदारों की मृत्यु हो जाती है। जिसमे फ्रेड विस्ली, टोंक्स,स्नैप और लुपीन शामिल होते है।  

हैरी को लगता है वह भी  हॉरक्रक्स का एक भाग और उसे भी मारना होगा। हैरी, वॉल्डमार्ट के सामने आत्मसमर्पण कर देता है। फिर भी उसकी जान बच जाता है। वॉल्डमार्ट और हैरी के बीच अंतिम निर्णायक युद्ध होता है जिसमे हैरी जीत जाता है। हैरी यह युद्ध जीतकर जादूगरों की दुनिया को मुक्त कर देता है। 

प्रमुख पात्र-

  • हैरी- हैरी इस कहानी का मुख्य पात्र और हीरो है। इस भाग मे वह और भी परिपक्व हो जाता है। बुराई के खिलाफ निर्णायक युद्ध मे भाग लेता है, और अपनी बहादुरी और साहस से लड़कर जादूगरों की दुनिया को मुक्त कर देता है। 
  • हरमॉइनी- हरमॉइनी , हैरी का सच्चा दोस्त है जो हमेशा उसके साथ रहती है। उसकी बुद्धिमत्ता और जादुई ज्ञान के बिना यह लड़ाई जितना असंभव होता। 
  • रॉन विस्ली – रॉन अपनी कमजोरियों से जीतता है और हैरी और हरमॉइनी के साथ रहकर मदद करता है।
  • स्नैप- स्नैप की कहानी इस पुस्तक मे खुलकर सामने आती है। वह डंबलडोर का साथी रहता है। उसकी मौत बहुत ही दुखद और सभी को भावुक कर देती है। 
  • लॉर्ड वॉल्डमार्ट- वॉल्डमार्ट इस कहानी का मुख्य विलेन है। वह खुद अपनी लालच और अहंकार के वजह से हार जाता है। 

निष्कर्ष- 

Harry Potter And The Deathly Hallows (हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़) एक खूबसूरत और शानदार किताब है, जो हैरी पॉटर सीरीज की संतोषजनक समापन करता है। इसमे रोमांच,रहस्य और जादू ही नहीं बल्कि भावनात्मक और दार्शनिक गहराई भी है। यह सिर्फ एक जादुई और फांतासी किताब नहीं बल्कि इसमे प्रेम, त्याग, समर्पण, दोस्ती और बहादुरी जैसे मानवीय मूल्य भी है। 

जे. के. रोलिंग की किताब कहती है, की एक अच्छी कहानी सिर्फ जादू और एडवेंचर से नहीं बल्कि उसमे दार्शनिक और भावनात्मक गहराई भी होने चाहिए। 

यदि अपने अभी तक इस किताब की नहीं पढ़ा है, तो एक बार जरूर पढ़िए। मै आपको विश्वास दिलाता हु की निश्चित ही आप हॉगवर्टस की जादुई दुनिया मे खो जाएंगे और इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। 

इन्हे भी पढ़े-

Madhushala Book Review । मधुशाला पुस्तक समीक्षा

पुस्तक समीक्षा: “द आर्ट ऑफ़ रेसिंग इन द रेन”

Leave a Comment