एटोमिक हैबिट्स (Atomic Habits) जेम्स क्लेयर की लिखी प्रेरणादायक और जीवन बदलने वाली पुस्तक है। जेम्स क्लेयर कहते है अपने दैनिक दिनचर्या मे छोटे-छोटे बदलाव कर बड़े-से-बड़े लक्ष्य को पाया जा सकता है। कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर असंभव से लगने वाले कार्य भी संभव हो जाते है। एटोमिक हैबिट्स (Atomic Habits) पुस्तक मे आदतों को सुधारने और बदलने के वैज्ञानिक तरीके बताया गया है, जिसकी मदद से सक्सेसफूल जीवन जिया जा सकता हैं।
- लेखक– जेम्स क्लेयर
- प्रकाशन– 1 जनवरी 2020
- विषय– सेल्फ हेल्प
- एटोमिक हैबिट्स न. ऑफ पेज- 256
- प्रकाशक– मंजुल पब्लिशिंग हाउस
एटोमिक हैबिट्स बुक की मुख्य बाते-
- 1% सुधार के नियम– एटोमिक हैबिट्स (Atomic Habits) के अनुसार रोजाना 1-1% सुधार का 100 तक पहुचा जा सकता है। रोज छोटे-छोटे सुधार कर साल के अंत तक बड़े बदलाव लाया जा सकता है।
- पहचान संबंधित आदत– जेम्स क्लेयर कहते है अधिकतर हम अपनी आदत लक्ष्य आधारित बनाते है। इसके बजाय हमे पहचान आधारित आदत विकसित करना चाहिए। जैसे की यदि हमे धूम्रपान से छुटकारा चाहिए तो “मुझे सिगरेट छोड़ना है” यह कहने के बजाय कहना चाहिए की “मै एक नॉन-स्मोकर हु”। पहचान आधारित आदत से हम बुरी आदतों से जल्दी निजात पा सकते है।
- आदते विकसित करने के 4-स्टेप फार्मूला- एटोमिक हैबिट्स (Atomic Habits) के लेखक जेम्स क्लेयर के अनुसार आदते चार तरीकों से विकसित होते है-
- संकेत- आदतों को ट्रिगर करने वाली चीज करना। उदाहरण- सुबह जल्दी उठना ।
- लालसा– उस आदत को करने की इच्छा करना। उदाहरण- चाय पीने की तलब ।
- प्रतिक्रिया– उस आदत को अपनाने की प्रक्रिया । उदाहरण- चाय बनाकर पीना।
- पुरस्कार– आदत से मिलने वाला फल। उदाहरण- ऊर्जावान और अच्छा महसूस करना।
यदि आप भी अपने जीवन में अच्छी आदते विकसित करना चाहते है और अपने कार्य मे सफल होना चाहते है, तो एटोमिक हैबिट्स की उपर्युक्त चरणों (step) को अपने जीवन मे लागू करे।
अच्छी आदते विकसित करने और बुरी आदतों से छुटकारा पाने के 4 तरीके-
- आदत स्पष्ट करे- जो भी आदत बनाना चाहते है, उसके संकेत को स्पष्ट रखे। उदाहरण के लिए यदि आपको योग करना है तो, योगामेट को हमेशा सामने रखे।
- आदत को अट्रैक्टिव बनाए– यदि कोई चीज मजेदार और आकर्षक हो तो उसे आदत बनाने मे आसानी होती है। जैसे एक्सर्साइज़ किसी दोस्त के साथ की जाए तो मजा आता है।
- आदतों को आसान बनाए- अच्छी आदतों के लिए बहाना बनाना छोड़े और बुरी आदतों के लिए बहनों को बढ़ाए। उदाहरण के लिए यदि आपको कितबे पढ़ने की आदत है तो किताबों को टेबल पर रखे ताकि आपकी नजर उसपर पड़ती रहे।
- आदत को सैटिस्फाइंग बनाए– तुरंत मिलने वाले रिवार्ड आदत को संतोषजनक बनाते है। जैसे योग करने के बाद कैलंडर पर टिक मार्क लगाए।
बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए 4 रणनीतियाँ-
आप भी अपने बुरी आदतों से छुटकारा पाने चाहते हो, तो जेम्स क्लेयर द्वारा लिखी “एटोमिक हैबिट्स” के अनुसार इन चार चीजों को उल्टा करना होगा-
- प्रतीक को अदृश्य करे- बुरी आदतों को सक्रिय करने वाले चीजों हट दे।
- इसे न लुभाने वाला बनाएं- बुरी आदतों से दूर करने वाले कारकों पर ध्यान दे।
- इसे पेचीदा बनाएं- बुरी आदतों के आने मे बाधा डाले।
- इसे संतोषजनक न बनाएं- बुरी आदतों के लिए खुद को सजा दे।
प्रमुख बाते जो, Atomic Habits (एटोमिक हैबिट्स) से सिख सकते है-
- छोटे-छोटे कदम आपको सफलता के शिखर पर पहुच सकते है।
- आदत मे सुधार कर एक नई व्यक्तित्व बन सकते है।
- हमारी सफलता या असफलता मे आदत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- अच्छी आदतों को विकसित कर नई पहचान बना सकते है।
- आदतें वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक दोनों हो सकते है, जिसे जानकार अपने जीवन को सुधार सकते है।
- छोटे-छोटे सुधार हमे महान बदलाव की ओर अग्रसर करते है।
निष्कर्ष– जेम्स क्लेयर की किताब एटोमिक हैबिट्स (Atomic Habits) उन छोटी-छोटी चीजों की ओर इंगित करती है जिन्हे अपनाकर हम सफलता की ऊंचाई को छू सकते है। एटोमिक हैबिट्स एक व्यावहारिक पुस्तक है, जिसकी मदद से आप अच्छी आदतों को विकसित कर सकते है। यदि आप अपनी बुरी आदतों से छुटकारा पाना चाहते हो और अच्छी आदतों को दैनिक जीवन मे शामिल कर अपने जीवन को बदलना चाहते हो, तो जेम्स क्लेयर की किताब एटोमिक हैबिट्स अवश्य पढ़े।
Please check– Atomic Habits Book Price
इन्हें भी पढ़े- पुस्तक समीक्षा: “द आर्ट ऑफ़ रेसिंग इन द रेन”, गुनाहों का देवता -पुस्तक समीक्षा, हैरी पॉटर पुस्तक समीक्षा