रस्किन बॉन्ड की कहानियाँ किताबों के पन्नों पर लिखी हुई शब्द ही नहीं बल्कि उससे भी बढ़कर कर हैं- मसूरी की हरी-भरी पेड़ों से घिरी पहाड़ियाँ, गर्मजोशी और मानवीय भावनाओं से भरी हुई बचपन रस्किन बॉन्ड की कहानियों में झलकता हैं। चाहे आप रस्किन बॉन्ड बुक्स की दुनियाँ में नए-नए कदम रखने वाले हो या लंबे समय से उनके चाहने वाले हो, हमेशा पाठकों के लिए रस्किन बॉन्ड की पुस्तके कालजयी कहानियाँ ही प्रस्तुत करती हैं।
इस आर्टिकल में बच्चों,किशोरों और वयस्कों के लिए रस्किन बॉन्ड की बेहतरीन किताबों का संग्रह किया है और साथ ही हम यह भी बताएंगे की इसे कहा से प्राप्त करे। तो चलते है और रस्किन बॉन्ड की साहित्यिक यात्रा को शुरू करते हैं।
Best Ruskin Bond Books for Beginners
यदि आपने अभी तक रस्किन बॉन्ड की एक भी किताब नहीं पढ़ी हैं। और आप असमंजस मे है की कौन सी किताब से शुरुआत की जाए तो हम आपकी यह परेशानी दूर कर देते हैं। यहाँ हम कुछ किताबों का के बारे में बता रहे जिनसे आप शुरुआत कर सकते हैं।
1)- द रूम ऑन द रुफ (The Room on the Roof)- The Room on the Roof रस्किन बॉन्ड की पहली उपन्यास हैं। यह किताब एक एंग्लो इंडियन रुस्ती(rusty) की कहानी हैं। जो देहरादून में एक सख्त और रूढ़िवादी अभिवावक के साथ रहता हैं। जहां उसका जीवन बहुत ही सीमित,नीरस और एकाकी हैं।
रुस्ती भारतीय संस्कृति और परंपरा की ओर आकर्षित होता हैं। एक दिन वह घर छोड़कर अपने दोस्तों के पास चला जाता हैं। उनके दोस्त सोमू, रणबीर और किशन हैं। पहली बार दोस्तों के साथ उसे आजादी, दोस्ती और अपनापन का एहसास होता हैं। रुस्ती को एक मीना नाम की लड़की के साथ भावनात्मक जुड़ाव होता हैं। लेकिन बाद में कहानी में कुछ दुखद मोड़ पाठकों को भावुक कर देता हैं।
रस्किन बॉन्ड ने युवावस्था, अकेलापन, सांस्कृतिक टकराव को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया हैं। यह कहानी दोस्ती, आत्मखोज , आजादी और अपने को पहचान दिलाने की यात्रा हैं।

2)- द ब्लू अम्ब्रेला (The Blue Umbrella)- The Blue Umbrella रस्किन बॉन्ड की लिखी एक बेस्ट सेलर किताब हैं। द ब्लू अम्ब्रेला बिंनिया नाम की छोटी बच्ची की कहानी है। यह रस्किन बॉन्ड की सुप्रसिद्ध सुंदर व दिल को छू लेने वाली कहानी हैं। बिनिया को एक नीली छतरी पसंद आ जाती है जिसे वह अपनी कीमती चीज के बदले पर्यटक से मांग लेती है।
उस नीली छतरी के वजह से बिनिया अपने गाँव में चर्चा मे रहती हैं। नीली छतरी के वजह से हुई बिनिया की प्रसिद्धि से गाँव के कई लोग ईर्ष्या भी करने लगते हैं। जिसमे रामभरोसा उसकी छतरी को चुराने के लिए कई प्रकार के हथकंडा अपनाता हैं। बिनिया आखिर मे वह छतरी रामभरोसा को देती हैं।
The Blue Umbrella प्यार, दया और त्याग की कहानी हैं। इस किताब के ऊपर एक मूवी भी बनी हैं। रस्किन बॉन्ड यह किताब बड़े ही रोचक तरीके से लिखा है। इस किताब को पढ़ते हुए पाठक खो जाते है और खतम करे बिना नहीं रह पाते है।

Ruskin Bond Books for Children and Teenagers
सरल भाषा और नैतिक शिक्षा वाली कहानियाँ
उम्र के अनुसार सुझाव:
- 8–10 वर्ष: The Cherry Tree, Angry River
- 11–13 वर्ष: The Parrot Who Wouldn’t Talk
1)-The Cherry Tree रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखी एक प्रेरणादायक कहानी है।द चेरी ट्री कहानी है प्रकृति,परिश्रम और धैर्य की। यह पुस्तक राकेश नाम के लड़के की कहानी है, जो मसूरी में रहता है। राकेश एक चेरी का बीज लगाता हैं। वह उसमे रोज पानी डालता हैं व उसकी अच्छे से देखभाल करता हैं।
कुछ समय बाद वह उस पौधे की देखभाल करना छोड़ देता हैं और उसे भूल जाता हैं। फिर भी वह पेड़ बारिश और हवा की मार और जानवरों का हमला सहते हुए एक सुंदर पेड़ बन जाता हैं।
यह कहानी हमे बताती है की धैर्य और विश्वाश हो तो छोटी शुरुआत भी एक दिन बड़ी सफलता लेकर आता हैं।

2)-Angry River रस्किन बॉन्ड की भावनात्मक और साहसिक रचना हैं। यह सावी नाम की लड़की की कहानी हैं, जो नदी किनारे अपने दादा दादी के साथ रहती हैं। एक दिन नदी में बाढ़ आ जाने से उनका घर बह जाता हैं। सावी एक पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाती हैं। वह एक नाविक कृष्ण की सहायता से वहा से निकलती हैं।
यह किताब साहस, आत्मनिर्भरता, प्राकृतिक आपदा और मानवीय करुणा की कहानी है।
Angry River हमे सिखाती है की विपरीत परीस्थिति में भी उम्मीद और साहस बनाए रखना जरूरी हैं।

3)- The Parrot Who Wouldn’t Talk-

The Parrot Who Wouldn’t Talk रस्किन बॉन्ड की हास्य और भावनात्मक कहानी हैं। यह लेखक के खुद की बचपन की कहानी हैं। यह कहानी तब की है जब लेखक अपने मौसी के घर में रहता था। वहा एक तोता था जो पिंजरे कैद रहता था। लेखक की मौसी उस तोते को रोज कुछ-न-कुछ बोलना सिखाती थी।
लेकिन तोता एक भी शब्द नहीं बोलता था। एक दिन मौसी की अनुपस्थिति में तोता आजाद हो जाता है। जाकर एक पेड़ में बैठ जाता है और कुछ समय बाद वही शब्द बोलत है जो मौसी बोलने के लिए सिखाती थी।
The Parrot Who Wouldn’t Talk आजादी और करुणा की कहानी है जिसे एक बार जरूर पढ़नी चाहिए।

रस्किन बॉन्ड की श्रेष्ठ लघुकथा संग्रह
- Time Stops at Shamli
- Our Trees Still Grow in Dehra
1)-Time Stops at Shamli
टाइम स्टॉप्स एट शामली रस्किन बॉन्ड की एक भावनात्मक और संवेदनशील कहानी हैं। इस कहानी का नायक एक बार ट्रेन में यात्रा के दौरान शामली स्टेशन पर उतर जाता है। यह जगह हमेशा से उसके लिए एक उत्सुकता का विषय रहा है। यह लेखक के अस्थायी यात्रा के बारे में बात करती है जो जीवन की गहराई और स्थिरता को सामने लाती है।

शामली मे इस कहानी के नायक को उसके कुछ परिचित मिलते है। शामली का माहौल बहुत धीमा और सादगीपुर्ण है, जो लेखक को आत्मिक शांति देती है। यह कहानी समय, स्मृति और रिश्तों के उन पहलुओ को सामने लाती है जो जीवन की भागदौड़ व आपाधापी मे पीछे छूट जाती है।

2)- Our Trees Still Grow in Dehra

Our Trees Still Grow in Dehra रस्किन बॉन्ड की आत्मकथात्मक व भावनात्मक कहानी है। जो उसके बचपन, प्रकृति से प्रेम और बदलते समय के दर्द को दिखाती है। यह कहानी लेखक के देहरादून मे बिताए हुए पुराने दिनों की याद, वहा की हरियाली, स्कूल के अनुभव और प्रियजनों के साथ बिताए समय को स्मृति के रूप में चित्रित किया गया है। समय बीतने के साथ शहर के पेड़ कटते जाते है लेकिन लेखक दिल बसी वे पेड़ व वह की यादें नहीं मिटती।
Our Trees Still Grow in Dehra हमे अपनी जड़ों, अतीत व प्रकृति से जुड़े रहने की भावना देती है।

रस्किन बॉन्ड की भूतिया कहानियाँ, रस्किन बॉन्ड की डरावनी किताबें
A Face in the Dark and Other Hauntings– A Face in the Dark and Other Hauntings रहस्यमयी और डरावनी कहानियों का संग्रह है। इस किताब में डर, रहस्यमय घटनाओ और मनोवैज्ञानिक डर को सहजता से चित्रित किया गया है। एक कहानी में शिमला के बोर्डिंग स्कूल मे ओलिवर नाम का शिक्षक रहता है। जो एक बिना सिर वाले लड़के को देखता है।

यह अजीबोगरीब और भयानक अनुभव ओलिवर को चौका देता है। यह सिर्फ भूतिया डरावनी कहानी ही नहीं है बल्कि यह मन की गहराई और रहस्य को भी उजागर करती है।

2025 में पढ़ने के लिए शीर्ष 20 रस्किन बॉन्ड किताबें, सबसे लोकप्रिय रस्किन बॉन्ड किताबें
रस्किन बॉन्ड की 20 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
- The Room on the Roof
- रेटिंग: 4.6/5
- विवरण: यह रस्किन बॉन्ड का प्रथम उपन्यास है, जो एक किशोर ‘रस्टी’ की स्वतंत्रता की खोज और भारतीय संस्कृति में उसके समावेश की कहानी है।

2. Rusty, The Boy From The Hills
- रेटिंग: 4.6/5
- विवरण: रस्टी के बचपन की कहानियाँ है, जो देहरादून की पहाड़ियों में उसके अनुभवों और रोमांच को दिखाती हैं।

3. Looking for the Rainbow
- रेटिंग: 4.7/5
- विवरण: Looking for the Rainbow लेखक के बचपन की यादों और पिता के साथ बिताए गए समय को भावनात्मकता के साथ प्रस्तुत करती है।

4. Vagrants in the Valley
- रेटिंग: 4.6/5
- विवरण: ‘The Room on the Roof’ का सीक्वल, जो रस्टी की आत्म-खोज और पहाड़ियों में उसके नए अनुभवों की कहानी बयां करती है।

5. The Blue Umbrella
- रेटिंग: 4.4/5
- विवरण: एक छोटी लड़की बिन्या की कहानी, जो एक नीली छतरी के लिए अपनी कीमती वस्तु का आदान-प्रदान करती है, और गाँव में ईर्ष्या, प्रेम और उदारता की भावना को सामने लाती है।

6. Falling in Love Again
- रेटिंग: 4.3/5
- विवरण: प्रेम और जीवन के विभिन्न पक्षों पर आधारित कहानियों का संग्रह, जो पाठकों को भावनात्मक रूप से बांधती है।

7. Angry River
- रेटिंग: 4.2/5
- विवरण: सीता नाम की लड़की की साहसिक कहानी है, जो बाढ़ के दौरान अपने साहस और धैर्य से जीवन की कठिनाइयों का मुकाबला करती है।

8. Road to Mussoorie
- रेटिंग: 4.2/5
- विवरण: मसूरी शहर के प्रति लेखक के प्रेम और वहाँ के जीवन के अनुभवों को अच्छे से चित्रित किया गया है।

9. A Flight of Pigeons
- रेटिंग: 4.1/5
- विवरण: A Flight of Pigeons1857 के विद्रोह की पृष्ठभूमि में एक ब्रिटिश लड़की की कहानी, जो सांस्कृतिक संघर्षों और मानवीय रिश्ता को दर्शाती है।

10. Delhi is Not Far
- रेटिंग: 3.9/5
- विवरण: एक छोटे शहर के लोगों की ईछाओं और सपनों की कहानी, जो दिल्ली पहुँचने की आशा में जीते हैं।

11. The Night Train at Deoli and Other Stories
- रेटिंग: 4.5/5
- विवरण: युवाओं और किशोरों के लिए उपयुक्त, यह संग्रह प्रेम, अकेलेपन और जीवन के छोटे-छोटे पलों की कहानियाँ दर्शाती है।

12. Our Trees Still Grow in Dehra
- रेटिंग: 4.6/5
- विवरण: यह आत्मकथात्मक और भावनात्मक पुस्तक लेखक के बचपन और प्रकृति के प्रति उनके प्रेम को दिखाती है।

13. A Face in the Dark and Other Hauntings
- रेटिंग: 4.4/5
- विवरण: A Face in the Dark and Other Hauntings डरावनी और रहस्यमयी कहानियों का संग्रह, जो पाठकों को रोमांचित करता है।

14. The Cherry Tree
- रेटिंग: 4.3/5
- विवरण: प्रकृति और धैर्य के महत्व को दर्शाती एक प्रेरणादायक कहानी।

15. The Hidden Pool
- रेटिंग: 4.2/5
- विवरण: तीन दोस्तों की साहसिक यात्रा की कहानी, जो एक रहस्यमयी तालाब की खोज करते हैं।

16. The Great Train Journey
- रेटिंग: 4.4/5
- विवरण: रेल यात्रा के दौरान घटित घटनाओं और अनुभवों का रोचक वर्णन।

17. The Panther’s Moon and Other Stories
- रेटिंग: 4.3/5
- विवरण: प्रकृति, जानवरों और मानवीय रिश्तों पर आधारित कहानियों का संग्रह।

18. The Woman on Platform 8
- रेटिंग: 4.5/5
- विवरण: एक युवा लड़के और एक अजनबी महिला के बीच के भावनात्मक संबंध की कहानी।

19. Thick as Thieves: Tales of Friendship
- रेटिंग: 4.4/5
- विवरण: एक युवा चोर और उसके जीवन में आए परिवर्तन की प्रेरणादायक कहानी।

20. GETTING GRANNY’S GLASSES
- रेटिंग: 4.3/5
- विवरण: एक प्यारा किस्सा जिसमें एक पोता अपनी दादी माँ के लिए चश्मा लेने की यात्रा पर निकलता है, जो पारिवारिक प्रेम और देखभाल को दर्शाता है।

इन्हें भी पढ़ें-
“Ikigai” किताब कैसे बदल सकती है आपका जीवन – हिंदी में रिव्यू
Gunahon Ka Devta- Book Review । गुनाहों का देवता -पुस्तक समीक्षा