Booker Prize विजेता किताबें न सिर्फ साहित्यिक उत्कृष्टता का प्रतीक होती हैं, बल्कि ये जीवन, समाज और सोच को नई दिशा देती हैं। इस ब्लॉग में हम ऐसी 10 प्रेरणादायक किताबों की झलक देंगे, जो हर पाठक को जरूर पढ़नी चाहिए।
2025 – Heart Lamp – बानू मुश्ताक

Heart Lamp 2025 की Booker Prize जीतने वाली उपन्यास है जिसे बानू मुस्ताक के द्वारा लिखी गई है। यह उपन्यास कर्नाटक के मुस्लिम महिलाओं के जीवन के ऊपर लिखी हुई कहानियों का संग्रह है। जिसमें उनके संघर्ष, सामाजिक असमानता, अन्याय और आत्मसम्मान को भावनात्मक और व्यंग्यात्मक तरीके से दर्शाया गया है।
बानू मुस्ताक पेशे से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता है जिसने खुद के अनुभव से महिलाओं के साथ होने असमानता को बारीकी से देखा है। बानू मुस्ताक ने प्रतिष्ठित Booker Prize जीतकर भारत की साहित्य को पूरी दुनिया में पहुचाया है। हार्ट लैम्प कन्नड से इंग्लिश मे अनुवाद हुई लितब है जो पितृसत्तात्मक समाज मे महिलाओं की स्वर को लोगों तक पहुचाती है।

2024 – Orbital – सामंथा हार्वे

Orbital छः अंतरिक्ष यात्रियों की एक दिन की कहानी है। सामंथा हार्वे द्वारा लिखी Orbital को 2024 का Booker Prize से सम्मानित किया गया था,। यह किताब सिर्फ विज्ञान और अंतरिक्ष की बात नहीं करती बल्कि हमारे अंदर झकने का काम भी करती है। ऑर्बिटल अंतरिक्ष यात्रियों की कहानी है जो पृथ्वी के साथ हमारा संबंध, ग्रहों की नाजुकता और सामूहिक रूप से लोगों की भविष्य की चिंता भी करती है।
हार्वे लिखावट बहुत ही संवेदनशील है, जो चिंतनशील शैली में विज्ञान, पर्यावरण,जीवन और अस्तित्व के प्रश्नों पर सवाल करती है साथी पाठकों को गहराई से सोचने पर मजबूर करती है। यदि आपको पृथ्वी को अंतरिक्ष की नजर से देखनी है, तो यह पुस्तक आपको तुरंत पढ़नी चाहिए।

2022 – The Seven Moons of Maali Almeida – शेहान करुणातिलका

The Seven Moons of Maali Almeida 2022 की booker prize से सम्मानित उपन्यास है, जो एक मृत युद्ध पत्रकार के मरने बाद अपनी मौत का राज जानने की कहानी है। यह उपन्यास श्रीलंका की युद्धग्रस्त राजनीति और धार्मिक टकराव पर पत्रकारिता के ऊपर गंभीर प्रश्न करती है।
यह उपन्यास हास्य, अध्यात्म और रहस्य का अद्भुत संगम है। इस किताब में Maali Almeida को 7 चंद्रमा मिलता है जिसे अपने मौत के रहस्य का खुलासा करना होता है। यह किताब अपनी साहसिक और मौलिक नजरिया की वजह से booker prize से सम्मानित हुआ था। यदि आप युद्ध, आत्मा और रहस्य की दुनिया मे घूमना चाहते है तो यह, किताब आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

2021 – The Promise – डेमन गालगुट

The Promise एक श्वेत दक्षिण अफ्रीकी परिवार की बदलती हुई सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य की कहानी है, जो हर पीढ़ी में एक अश्वेत महिला घर देने का वादा करती है, लेकिन वह वादा कभी पूरी नहीं होती। यह पुस्तक परिवार के त्रासदियों और वादा के टूटने माध्यम से समाज की एतिहासिक असमानता को सामने लाती है।
इस किताब लेखन शैली सिनेमाई, तीखा और भावुक कर देने वाली है। यह किताब आवाज उठाती है की असमानता को दूर करने के नाम पर जो वादे किए जाते है, वे क्या कभी पूरी भी हो पाती है? 2021 मे booker prize सम्मानित यह किताब बदलती समाज और टूटे हुए वादे के बारे मे है, जो पाठकों के दिल और दिमाग को छू जाती है,जिसे आपको एक बार अवश्य पढ़नी चाहिए।

2020 – Shuggie Bain – डगलस स्टुअर्ट

Shuggie Bain 1980 के ग्लासगो की पृष्ठभूमि पर लिखी हुई लत, गरीबी और शगी की कहानी है। शगी अपनी शराबी माँ को बचाना चाहता है, किन्तु समाज से अलग भावनाओ से भरी हुई इनकी कहानी झकझोर देती है। यह उपन्यास भावनाओ से भरी हुई बेहद संवेदनशील, आत्मीय कहानी है, पाठकों के दिल को छू जाती है।
2020 में booker prize से सम्मानित यह उपन्यास आपको निश्चित ही पढ़नी चाहिए ताकि आप महसूस कर सके ममता और संघर्ष की कहानी।

2019 – Girl, Woman, Other – बर्नार्डिन एवरिस्टो

Girl, Woman, Other 12 अश्वेत महिलाओ की कहानी का संग्रह है, जो लिंग, नस्ल, पीढ़ियों और सामाजिक पृष्ठभूमि पर फैली हुई है। सभी किरदारों की अलग-अलग पहचान है जो ब्रिटिश समाज की विविधता और जटिलता को प्रस्तुत करती है। यह किताब नस्लीय और लिंग के ऊपर गहरा वक्तव्य देता है। Girl, Woman, Other लिखने वाली एवरिस्टों 2019 में booker prize जीतने वाली पहली अश्वेत महिला है।
अगर आप पहचान और विविधता को समझना चाहते है तो यह किताब अवश्य पढ़े, यह किताब आपकी सोच बदल देगी।

The Sense of an Ending – जूलियन बार्न्स

The Sense of an Ending एक छोटी मगर रहस्यमय उपन्यास जो स्मृति, पछतावा और समय के साथ बदलता हुआ सच्चाई की खोज करता है। यह किताब टोनी नाम के एक लड़के की कहानी है जो काफी दिनों बाद कॉलेज के समय आत्महत्या करने वाले दोस्त का पत्र और डायरी मिलने के बाद नई सच्चाई से अवगत होता है, उसकी कहानी है।
यह उपन्यास बताती है की यादे हमेशा भरोसेमंद नहीं होती। लेखक ने इसे बड़े ही दार्शनिक और गहन तरीके से लिखा है जिसके वजह से इस booker prize से सम्मानित किया गया था। यदि आप उपन्यास मे मनोविज्ञान और समय की महत्व को जानना चाहते है तो यह किताब अवश्य पढ़नी चाहिए।

2008 – The White Tiger – अरविंद अडिगा

The White Tiger अनिल अडिगा की लिखी किताब है, जिसे 2008 मे booker prize से सम्मानित किया गया था। यह किताब भारत में फैली असमानता को उजागर करती है। यह किताब बलराम नाम की हलवाई की कहानी है जो अपने मालिक की हत्या कर अमीर आदमी बनता है। यह भारत की एक क्रूर सच्चाई को सामने लाती है, जिसमे अमीरों ही आगे बढ़ाया जाता है। अमीर और अमीर होता जाता है और गरीब और गरीब होता जाता है।
यदि आप भारत की स्याह पक्ष से रूबरू होना चाहते हो तो यह किताब जरूर पढ़े।

2002 – Life of Pi – यान मार्टेल

जहाज दुर्घटना में समुद्र में अकेले बचे Pi नाम के लड़के की साहसिक सफर की कहानी है। यह किताब एक लड़का ,बोट और एक बाघ ये तीन किरदार है जिनके ही ऊपर यह कहानी आगे बढ़ती है। अस्तित्व,विश्वास और कल्पना के बीच संतुलन करता यह किताब धर्म, विज्ञान और जीवटता पर गहरा प्रश्न करता है।
वह लड़का समुद्र में बाघ के साथ संघर्ष करता है। यह कहनी बहुत ही रोचक और कल्पनाशील है जो पाठक को अंत तक बांधे रहता है। कल्पना,आस्था और अस्तित्व के साथ Life of Pi की यात्रा पर तुरंत निकले।

1997 – The God of Small Things – अरुंधति रॉय

The God of Small Things केरल सिरियाई ईसाई परिवार के दो जुड़वा बच्चे राहेल और एस्ल्हा की कहानी है, जिनके जीवन पर बचपन की घटनाए स्थायी रूप से प्रभाव छोड़ती है। इस किताब मे भारतीय समाज के जातिगत भेदभाव, पारिवारिक दमन और प्रेम की जटिलता को भावनात्मक रूप से दर्शाया है।
अरुंधती राय की The God of Small Things उसकी संवेदनशीलता को उजागर करती है। 1997 में booker prize जीतकर अंग्रेजी भारतीय साहित्य को ऊंचाई देने का काम किया। छोटी-छोटी बातों में छुपी हुई बड़ी बातों को जानना चाहते है? तो यह भारतीय क्लासिक अभी पढ़ें।

“Vikas Divyakirti की 5 पसंदीदा किताबें जो आपकी सोच और व्यक्तित्व बदल सकती हैं”
“क्या Collector Sahiba Book एक सच्ची UPSC Love Story है? पढ़िए पूरी रिव्यू !”
रस्किन बॉन्ड की 20 सर्वश्रेष्ठ किताबें | Ruskin Bond Books for Beginners, Kids & Adults (2025)
“Ikigai” किताब कैसे बदल सकती है आपका जीवन – हिंदी में रिव्यू