“Harry Potter and the Cursed Child Book: जादू की दुनिया की नई शुरुआत या निराशा?”-बुक रिव्यू

“Harry Potter and the Cursed Child” क्या हमे रहस्यमयी जादुई दुनिया की याद दिलाती है, जो हैरी पॉटर की जादुई दुनिया के साथ जुड़ी है? या फिर यह सिर्फ एक नाम का जादू है। इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे इसकी कहानियों के बारे में, इसके किरदारों के बारे में और इस किताब की थीम के बारे में। जे के रोलिंग की नई किताब क्या पहले के हैरी पॉटर सीरीज के साथ न्याय करती है?क्या यह पिछली कहानियों को आगे बढ़ाती है? यह किताब पढ़नी चाहिए या नहीं यह सोच रहे है तो आप हमारे इस ब्लॉग से आखिर तक जुड़े रहे।

Add a subheading
Harry Potter and the Cursed Child

परिचय

  • पुस्तक – Harry Potter and the Cursed Child
  • लेखक- जे के रोलिंग, जॉन टीफनी, जैक थोर्ने
  • प्रकाशन- 2016
  • पेज- 387
  • प्रकाशक- ब्लूमसबूरी इंडिया (Bloomsbury India)

सारांश

Harry Potter and the Cursed Child Book हैरी पॉटर के बेटे अल्बस सेवरस पॉटर की कहानी है, जो अपने पिता के छवि के तले दबा हुआ महसूस करता है। स्कूल, दोस्ती और परिवार के बीच में खुद का अस्तित्व को ढूँढता है। एक दिन समय मोड़ लेता है और वह एक यात्रा पर निकाल जाता है, जो उनके और पूरे जादुई दुनिया को बदल सकता है।

अल्बस की दोस्ती ड्रेको मलफोएड के बेटे स्कॉर्पियस से होती है। दोनों टाइम टर्नर की मदद से अतीत को बदलने की कोशिश करते है। डिगरी को बचाने के लिए वे समय रेखा के साथ छेड़छाड़ करते है जिससे भविष्य के रास्ते निकलते है जिसमे कई डरावने और खतरनाक होते है।

Harry Potter and the Cursed Child हैरी के बेटे की कहानी है। इसमे पिता हैरी और उसके बेटे अल्बस के बीच मतभेद भी होते है लेकीन बाद मे दोनों के बीच की यह मतभेद खतम हो जाती है।

यह कहानी पिता और पुत्र के बीच के रिश्ते, दोस्ती, प्यार और अपने अस्तित्व की खोज की कहानी है। इसमे जादू की नई दुनिया का आगाज होता है जो काफी रोचक है। Harry Potter and the Cursed Child Book नाटक के रूप मे मंचन करने के रूप में लिखा गया है, जो पाठकों को रोमांचित और कहानी के साथ रहने पर मजबूर करती है।

सच्चे हैरी पॉटर फैन थियेटर और ड्रामा पसंद करने वाले नई पीढ़ी के पाठक 1 1

यदि आप ड्रामा और थिएटर को पसंद करते है तो Harry Potter and the Cursed Child की रहस्यमयी जादुई दुनिया के सफर मे जरूर जाइए।

मुख्य पात्र और विवरण

  • हैरी पॉटर- संघर्षशील पिता और जादू मंत्रालय का अधिकारी
  • अल्बस पॉटर- इस किताब का मुख्य किरदार जो अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है।
  • स्कॉर्पियस मालफॉय – मजेदार दिल जीत लेने वाला पात्र
  • ड्रेको मालफॉय- नया बदला हुआ परिपक्व किरदार
  • रॉन और हारमॉइनी – छोटा और महत्वपूर्ण किरदार

किताब की अच्छी बातें

Simple Work Blog Banner 1
Harry Potter and the Cursed Child Book

निष्कर्ष

Harry Potter and the Cursed Child Book स्क्रिप्ट फॉर्म में लिखी हुई किताब है, जिसे जे के रोलिंग व दो अन्य लोगों ने मिलकर लिखा है। यह अपनी पिछली हैरी पॉटर सीरीज की तुलना में एक अलग किताब है, क्योंकि यह हैरी पॉटर के बेटे की कहानी। हालांकि यह भी रहस्यमयी जादुई दुनियाँ की कहानी है, जिसमे नए रोचक किरदारों और भावनात्मक पक्ष को मजबूती से दिखाया गया है जो पाठक को बांधे रखती है। पिता-पुत्र के बीच भावनात्मक पहलू को जानने और समझने के लिए Harry Potter and the Cursed Child अवश्य पढ़ें।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q: क्या Harry Potter and the Cursed Child Book फिल्म में बदलेगी?– यह अभी सिर्फ अफवाह है, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Q: क्या यह असली “भाग 8” है? – आधिकारिक रूप 8वां भाग बताया गया है, लेकिन यह किताब एक स्क्रिप्ट फॉर्म में लिखा गया है।

Q: क्या इसे बिना पुरानी किताबें पढ़े समझा जा सकता है? -नहीं, Harry Potter and the Cursed Child Book को समझने के लिए इससे पहले की कहानी पढ़ना जरूरी है।

सच्चे हैरी पॉटर फैन थियेटर और ड्रामा पसंद करने वाले नई पीढ़ी के पाठक 5

इन्हें भी पढ़ें-

“Harry Potter Books क्यों पढ़नी चाहिए? पूरी सीरीज़ की समीक्षा यहां पढ़ें”


Most Popular Ruskin Bond Books Of All Time

“Ikigai” किताब कैसे बदल सकती है आपका जीवन – हिंदी में रिव्यू

Leave a Comment