नमस्कार, जे. के. रोलिंग द्वारा लिखी हैरी पॉटर सीरीज की चौथी पुस्तक Harry Potter and the Goblet of Fire मे आपका स्वागत है। इस पुस्तक की कहानी पिछली तीन कहानियों से अलग सेट मे प्रदर्शित की गई है। जे. के. रोलिंग की लिखी हैरी पॉटर सीरीज की सभी किताबों को पढ़ते समय एक नयापन देखने को मिलता है। और हर बार आप अलग-अलग कहानियों की दुनिया मे खो जाते। उम्मीद है आपने हैरी पॉटर सीरीज की पिछली तीन पुस्तकों का रिव्यू पढ़ा होगा । उन तीनों पुस्तकों का लिंक यहा से प्राप्त कर सकते है-हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन- पुस्तक समीक्षा , हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना , हैरी पॉटर एण्ड द प्रिज़्नर ऑफ अज़्काबान
आइए चलते हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर की समीक्षा मे-
परिचय-
- लेखक- जे. के. रोलिंगJ.K. Rowling
- शैली- फंतासी
- प्रकाशन वर्ष- 2000
पुस्तक का संछिप्त सारांश

हैरी पॉटर और आग का प्याला (Harry Potter and the Goblet of Fire) हैरी पॉटर सीरीज की चौथी पुस्तक है जहा आपको देखने को मिलेगा दोस्ती, बहादुरी, प्रतियोगिता और साहस का रहस्यमयी जादुई दुनिया के साथ गजब तालमेल। जहा अंधेरे की वापसी होती है साथ कुछ नए किरदार भी देखने को मिलते है।
हैरी पॉटर और आग का प्याला (Harry Potter and the Goblet of Fire) हैरी पॉटर सीरीज की चौथी पुस्तक है जो कहानी को आगे बढ़ाते हुए हैरी के चौथे वर्ष की यात्रा और ट्राइवीजार्ड टूर्नामेंट की कहानी को दिखाती है।
स्कूल का नया सत्र शुरू होने से पहले हैरी, हरमॉइनी और रॉन क्वीडिच वर्ल्डकप देखने पहुचते है। जहा मैच के दौरान ही डेथ इटर्स (वाल्डमार्टस के समर्थक) अराजकता फैला कर कुछ लोगों को मार देते है, जिससे वहा अफरातफरी मच जाती है। आसमान मे एक डार्क संकेत दिखता है, जो वॉल्डमॉर्ट की वापसी का संकेत होता है।
इस सत्र हॉगवर्टस मे ट्राइवीज़ार्ड टूर्नामेंट होता है जिसमे तीन जादुई स्कूल हॉगवर्टस, बोबेनटस और डर्मस्ट्रेनग के चैम्पीयन भाग लेते है। इस टूर्नामेंट मे 17 साल से कम उम्र के बच्चों के शामिल होने पर प्रतिबंध रहता है। लेकिन रहस्यमय तरीके से आग का प्याला हैरी पॉटर नाम उगल देता है। जिससे हैरी को भी टूर्नामेंट मे भाग लेना पड़ता है।
टूर्नामेंट मे तीन पड़ाव पार करने होते है जिसे हैरी अपनी बहादुरी और मित्रों की सहायता से पार कर लेता है। अंतिम मे वह सेड्रिक डिगरी के साथ ट्रॉफी को छूता है। ट्रॉफी छूते ही हैरी एक कब्रिस्तान पहुच जाता है। वह पीटर पेटीग्रू की सहायता से वॉल्डमार्ट अपने शरीर मे आ जाता है । वॉल्डमार्ट, हैरी को मारने की कोशिश करता है लेकिन उनकी छड़ी के बीच रहस्यमय तरीके से संबंध हो जाने के कारण हैरी बच जाता है और सेडरिक की लाश लेकर हॉगवर्टस पहुच जाता।
डंबलडोर को यकीन हो जाता है की वॉल्ड मार्ट की वापसी हो गई है। लेकिन कई लोग इसे मानने से इनकार करते है। Harry Potter and the Goblet of Fire वॉल्डमार्ट की वापसी और अंधेरे की वापसी की कहानी है।
ट्राइ विज़ार्ड टूर्नामेंट के 3 टास्क

पहला टास्क- ड्रैगन से सामना
- इस टास्क मे प्रतियोगियों को ड्रैगन से सामना करना पड़ता है और उनसे अंडा लेना होता है।
- हैरी अपनी जादुई झाड़ू की मदद से ड्रैगन से अंडा चुराने मे सफल हो जाता है।
दूसरा टास्क- जलमग्न की चुनौती-
- इस टास्क मे अपने किसी प्रिय को जल से बचाना होता है।
- हैरी अपने प्रिय दोस्त रॉन को बचाता है।
- साथ ही रॉन की बहन गैबरियल को भी बचा लेता है जिससे एक्स्ट्रा पॉइंट मिल जाता है।
तीसरा टास्क- भूलभुलैया
- इस टास्क मे एक विशाल भूलभुलैया को पार करना होता है।
- जिसे हैरी और सेडरिक भूलभुलैया को पार करते हुए कप को छूते है, और कब्रिस्तान पहुच जाते है।
निष्कर्ष
हैरी पॉटर और आग का प्याला” (Harry Potter and the Goblet of Fire) पुस्तक एक फांतासी किताब ही नहीं बल्कि और यह एक महत्वपूर्ण मोड भी जहा कहानी और भी गहरी और गंभीर हो जाती है। रहस्य, भावनाओ और रोमांच की इस कहानी मे दिखाया गया है की अच्छाई और बुराई की लड़ाई मे कुछ कीमत चुकानी पड़ती है। अब हैरी सिर्फ बच्चा ही नहीं रहा गया बल्कि वह परिपक्व और तकदीर से सामना करना पड़ता है।
यदि आपको रहस्य, रोमांच और फांतासी पुस्तके पढ़ना बहुत पसंद है, तो Harry Potter and the Goblet of Fire जरूर पढ़े।
Please Check Harry Potter and the Goblet of Fire Book Price
अगर आपको यह समीक्षा पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें और नीचे कमेंट करके बताएं कि इस किताब का कौन सा भाग आपको सबसे ज़्यादा रोमांचक लगा।
इन्हे भी पढ़े-
“Harry Potter and the Cursed Child Book: जादू की दुनिया की नई शुरुआत या निराशा?”-बुक रिव्यू
पुस्तक समीक्षा: “द आर्ट ऑफ़ रेसिंग इन द रेन”,
“Harry Potter Books क्यों पढ़नी चाहिए? पूरी सीरीज़ की समीक्षा यहां पढ़ें”