Harry Potter and the Half-Blood Prince- Book Review (हैरी पॉटर एंड द हाफ-ब्लड प्रिंस- पुस्तक समीक्षा) मे आपका स्वागत है। यह जे. के. रोलिंग द्वारा लिखी हैरी पॉटर सीरीज की छठवी पुस्तक है। यह पुस्तक 16 जुलाई 2005 को प्रकाशित हुई थी। यह पुस्तक हैरी पॉटर की जादुई मे एक नया मोड़ लाती है। “हैरी पॉटर एंड द हाफ-ब्लड प्रिंस” हैरी पॉटर और वॉल्डमार्ट के बीच होने वाली अंतिम दौर की लड़ाई की कहानी है। इस पुस्तक मे रहस्य और रोमांच के साथ प्रेम, गहरे रहस्य,विश्वासघात और बलिदान की कहानी है।
इस साइट पर हमने हैरी पॉटर सीरीज की सभी पुस्तकों का रिव्यू किया है। यदि आपने पिछली पाँच पुस्तकों का रिव्यू नहीं पढ़े होंगे तो उनका लिंक यहा से प्राप्त करे- हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन- पुस्तक समीक्षा ,Harry Potter and the Chamber of Secrets Book Review, हैरी पॉटर एण्ड द प्रिज़्नर ऑफ अज़्काबान, हैरी पॉटर और आग का प्याला- पुस्तक समीक्षा, हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स- पुस्तक समीक्षा
सारांश
“हैरी पॉटर एंड द हाफ-ब्लड प्रिंस” (Harry Potter and the Half-Blood Prince) हैरी पॉटर सीरीज की छठवी पुस्तक है। इस पुस्तक मे जादूगरों और आम इंसानों की दुनिया फैली अशान्ति को दिखाया गया है। लॉर्ड वॉल्डमार्ट की शक्ति बढ़ने के साथ उसके शागिर्दों डेथ इटर्स का आतंक भी बढ़ता जाता है। हॉगवर्टस का प्रधानाचार्य डंबलडोर, हैरी को वॉल्डमार्ट के अतीत और कमजोरियों के बारे मे जानने मे मार्गदर्शन करता है।
इसी साल हैरी को एक औषधि किताब मिलती है, जिसपर हॉफ-ब्लड प्रिंस लिखा होता है। जिसमे कई अद्वितीय औषधि विज्ञान के मंत्र रहता है। उन सभी अद्वितीय औषधि विज्ञान को हैरी बहुत ही कुशलता पूर्वक सिख लेता है। स्लगहॉर्न औषधि विज्ञान के नए प्रोफेसर के रूप मे नियुक्त होकर आते है। और उसके पास वॉल्डमार्ट के कुछ गहरे राज भी मालूम होते है।
डंबलडोर और हैरी मिलकर हॉरक्रक्स का पता लगाने की कोशिश करते है।उसमे वॉल्डमार्ट के अमरता के राज छुपे हुए है। हॉरक्रक्स वे वस्तुए होती है जिसमे वॉल्डमार्ट के आत्मा के टुकड़े को रखा गया है। यदि हॉरक्रक्स को नष्ट कर दिया जाए तो वॉल्डमार्ट को भी खतम किया जा सकता है।
कहानी के आखिर मे डंबलडोर एक हॉरक्रक्स लेकर आ रहा होता है तभी ड्रेको मालफॉय जो कुछ समय पहले ही वॉल्डमार्ट का नया शागिर्द बना रहता है, वह डंबलडोर को मारने की कोशिश करता है। किन्तु वह डंबलडोर को मारने मे हिचकिचाता है, उसी समय प्रोफेसर स्नैप डंबलडोर की हत्या कर देता है। इस घटना से पूरे जादूगर समाज मे खलबली मच जाती है। हैरी को पता चल जाता है की प्रोफेसर स्नैप ही हॉफ-ब्लड प्रिंस था।
महत्वपूर्ण पात्र
हैरी-
- इस कहानी का महत्वपूर्ण पात्र जो इस पुस्तक मे और भी परिपक्व हो जाता है;
- वह डंबलडोर के साथ मिलकर वॉल्डमार्ट के राज उजागर करते है।
- डंबलडोर की मृत्यु के बाद और भी मजबूत हो जाता है।
डंबलडोर-
- डंबलडोरDumbledore हैरी के मार्गदर्शक के रूप महत्वपूर्ण कार्य करते है।
- डंबलडोर की मृत्यु कहानी को और भी रोमांचित कर देती है।
- डंबलडोर बहुत ही दयालु और हैरी का प्रिय है।
वॉल्डमार्ट-
- वॉल्डमार्ट हमेशा ही छिपा हुआ रहता है।
- लेकिन इस पुस्तक मे उसकी उपस्थिति दिखाई गई है।
- उसकी आत्मा हॉरक्रक्स मे रखा गया है इसकी जानकारी मिलती है।
प्रोफेसर स्नैप-
- स्नैप द्वारा डंबलडोर की हत्या सब को चौका देता है।
- हत्या के पीछे का कारण कहानी को और भी रहस्यमयी बना देती है।
- स्नैप के बारे मे कई गहरे राज खुलते है।
ड्रेको मालफॉय
- इस कहानी मे नया किरदार के रूप प्रस्तुत होता है।
- वॉल्डमार्ट का नया अनुयायी बनता है।
- डंबलडोर को नहीं मार पाता है।
निष्कर्ष- हैरी पॉटर एंड द हाफ-ब्लड प्रिंस” (Harry Potter and the Half-Blood Prince) हैरी पॉटर सीरीज की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जिसमे कई रोमांचक मोड़ देखने को मिलते है। इस पुस्तक मे कई गहरे राज निकल कर आते है जो कहानी को और भी रहस्यमयी बना देती है। धोखा, विश्वास और प्रेम से सजी यह कहानी पाठक को बिना पूरा पढ़े छोड़ने नहीं देती। यदि आपको भी फांतासी और जादू की रहस्यमयी दुनिया डुबना अच्छा लगता है, तो निश्चित ही आपको यह किताब पढ़नी चाहिए।
इन्हे भी पढ़े-