हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स
हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स जे. के. रोलिंगJ. K. Rowling द्वारा लिखी हैरी पॉटर सीरीज की पाँचवी पुस्तक है। उम्मीद आपने इससे पहले की पुस्तके पढ़ चुके होंगे और आपको काफी मजा आया होगा । और अपने आपको हॉगवर्टस की दुनिया का एक पात्र के रुप मे महसूस किए होंगे। यह पुस्तक पिछली कहानी को आगे बढ़ाती है जहा हैरी बड़ा और परिपक्व हो गया है, जो अपने अंदर की गुस्सा, बेचैनी और अकेलापन से लड़ता है। साथ ही आपको इस किताब मे राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिलेगी। डंबलडोर की दूरी और प्रोफेसर अंब्रिज जिसका व्यक्तित्व बहुत ही क्रूर और संवेदनहीन प्रोफेसर के रूप मे परिचय होता है, जिससे नफरत किए बिना आप नहीं रह पाएंगे।
हैरी पॉटर सीरीज की पिछली पुस्तकों की रिव्यू पढ़ने लिए लिंक यहा दिया गया है। जहा से आप उन पुस्तकों का रिव्यू पढ़ सकते है- हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन- पुस्तक समीक्षा, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना , हैरी पॉटर एण्ड द प्रिज़्नर ऑफ अज़्काबान, हैरी पॉटर और आग का प्याला- पुस्तक समीक्षा
हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स
लेखक- जे. के. रोलिंग
प्रकाशन – 2003
शैली- फांतासी
शृंखला- पाँचवी
प्रमुख विषय –
राजनीति और जादू शक्ति का दुरुपयोग– जादू मंत्रालय खासकर कार्निलीयस फ़ज सच्चाई से मुह मोड़कर अपनी शक्ति बनाए रखने मे विशेष ध्यान देता है।
किशोरावस्था और अंतर्द्वंद्व – हैरी बड़ा हो गया है। जो अपने गुस्सा और बेचैनी से जूझता हुआ दिखता है।
विरोध और क्रांति- डंबलडोर आर्मी विरोध का प्रतीक बन जाता है और अंब्रिज के विरुद्ध खड़ा रहता है।
बलिदान- सिरियस ब्लैक की मृत्यु के बाद हैरी का सफर और भी गंभीर और संघर्ष से भरा हो जाता है।
संछिप्त सारांश-
हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स हैरी पॉटर सीरीज की पाँचवी किताब है । जिसमे हैरी का जीवन बहुत ही उथल पुथल भरा रहता है। जहा वॉल्टमार्ट की वापसी होती है, जिसे जादू मंत्रालय मानने से इनकार कर देता है। जादू मंत्रालय के दबाव मे डेली प्रोफेट अखबार डंबलडोर और हैरी को झूठा बताता है।
डोलोरेस अंब्रिज हॉगवर्टस की नई डिफेंस अगैन्स्ट डार्क नियुक्त की जाती है । जो बहुत ही क्रूर और तानाशाह महिला होती है। वह छात्रों को व्यावहारिक जादू सिखाने से मना कर देती है और छात्रों के ऊपर कठोर कानून लागू कर देती है। इसके विरोध मे हैरी, हरमॉइनी और रॉन डंबलडोर आर्मी बनाते है। जो सुरक्षात्मक जादू सीखते है ।
हैरी को वॉल्ड मार्ट और उसके विचार सपने मे आते है। उस सपने मे सिरियस ब्लैक को डिपार्टमेंट ऑफ मिस्ट्री मे प्रताड़ित किया जा रहा है, ऐसा हैरी को दिखाई देता है। हैरी अपने दोस्त हरमॉइनी और रॉन के साथ ब्लैक को बचाने वहा पहुच जाते है। वहा पहुचने के बाद पता चलता है की यह एक जाल है और उसमे वे सभी फस जाते है। डेथ इटर्स उन पर हमला कर देते है।
ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स के सेना भी इस लड़ाई मे शामिल हो जाते है। बेलाट्रिक्स हैरी के खास सिरियस ब्लैक को मार देता है। जिससे हैरी गहरे सदमा और शोक मे डूब जाता है। डंबलडोर आता है और वॉल्ड मार्ट से मुकाबला करता है। जादू मंत्रालय के लोग वॉल्डमार्ट को देख लेते है और उन्हे मानना पड़ता है।
कहानी के आखिरी मे डंबलडोर हैरी को बताता है की उसके और वॉल्डमार्ट के बीच गहरा संबंध है। हैरी ही वह चुना हुआ बच्चा होता है जो वॉल्डमार्ट को हरा सकता है। एक भविष्यवाणी यह कहती है की दोनों मे से एक को मरना होगा।
प्रमुख पात्र-
हैरी पॉटर- इस कहानी का प्रमुख पात्र और हमेशा बहादुरी और बुद्धिमानी से बुराई से लड़ता है।
हरमॉइनी- हैरी का दोस्त जो हमेशा साथ रहते है।
रॉन- हैरी, रॉन और हरमॉइनी बहुत अच्छे दोस्त है। जो साथ मे रहकर एक दूसरे की मदद करते है।
अंब्रिज- एक तानाशाह पप्रोफेसर जिससे सभी नफरत करते है।
सकारात्मक पहलू-
खूबसूरती के साथ किया गया चरित्र निर्माण और भावनात्मक गहराई।
कहानी और किरदारों का सजीव चित्रण।
निष्कर्ष-
इस कहानी मे हैरी के उथल-पुथल से भरी जीवन को दिखाती है। जो अपने ही अंतर्द्वंद्व से लड़ता हुआ दिखाई देता है। यह कहानी हमे बताती है की दोस्ती, साहस और सच्चाई से बड़ी से बड़ी शक्ति को भी हराया जा सकता है। यदि आपको फांतासी और जादू की रोमांचक दुनिया के शौकीन हो तो यह पुस्तक आपको जरूर पढ़नी चाहिए।