Harry Potter and the Prisoner of Azkaban (हैरी पॉटर एण्ड द प्रिज़्नर ऑफ अज़्काबान) जे. के. रोलिंग द्वारा लिखी हैरी पॉटर सीरीज की तीसरी पुस्तक है। इस पुस्तक की कहानी भी रहस्य, एडवेंचर, जादू और आश्चर्य से भरी हुई है। इस पुस्तक मे पिछली कहानी से आगे बढ़ती हुई यह कई सरप्राइज़ देती जाती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस पुस्तक की रहस्यमयी कहानी जहा हमे रोमांचित करती है, वही नए किरदारों की प्रस्तुति कहानी को और भी मजेदार बना देती है।
हैरी पॉटर एण्ड द प्रिज़्नर ऑफ अज़्काबान
- लेखक- जे. के. रोलिंग
- श्रेणी- फैंटेसी, एडवेंचर, थ्रील
- प्रकाशन- 1999
संछिप्त सारांश
हैरी पॉटर एण्ड द प्रिज़्नर ऑफ अज़्काबान जे. के. रोलिंग की तीसरी किताब है।
हैरी गर्मी की छुट्टी मे अपने अंकल-आंटी के घर रहता है, जहा वह बहुत ही बोरियत और गुस्से मे रहता है। एक दिन हैरी की आंटी हैरी को बहुत ही बुरी तरह से डांट देती है। जिससे हैरी अपने आंटी के ऊपर जादू करके भाग जाता है।
हैरी को जादूगरों की नाइट बस मिल जाता है और वह लिकी कॉल्ड्रन पहुच जाता है। वह उसे पता चलता है की सिरियस ब्लैक नाम का खतरनाक कैदी अज़्काबान Azkaban जेल से फरार हो गया है। और संभवतः वह हैरी की तलाश मे है।
हॉगवर्ड्स मे नया सत्र शुरू होता है और रेमस लुपीन को डिफेंस अगैन्स्ट डार्क आर्ट्स का नया प्रोफेसर बनाया जाता है। डिमेंटेर नामक अंधेरे जीवों से लड़ने के लिए हॉगवर्ड्स मे तैनात किया जाता है लेकिन डिमेंटेर का हैरी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रोफेसर लुपीन इस डिमेंटेर से लड़ने के लिए हैरी को पट्टरोनस चार्म सिखाता है। जिसके इस्तेमाल से हैरी डिमेंटेर का सामना करता है।
बाद मे हैरी, हारमॉइनी और रॉन को पता चलता है की सिरियस ब्लैक हैरी के माँ-बाप का असली गद्दार नहीं बल्कि वह तो उसका गाड्फादर है। असली गद्दार तो पेटीग्रू है जो रॉन के चूहे स्कैबर्स के रूप मे छिपा रहता है। प्रोफेसर लुपीन और सिरियस ब्लैक, पेटीग्रू को पकड़ लेते है। लेकिन पूर्णिमा होने के वजह से लुपीन भेड़िया बन जाता है और पेटीग्रू भाग जाता है।
अंत मे हरमॉइनी अपने टाइम ट्रैवल की मदद से हैरी के साथ बकबीक और सिरियस को बचा लेती है। सिरियस अंत तक भगोड़ा रहता है। लेकिन हैरी को सच्चाई का पता चलने के वजह से मन मे सुकून रहता है।
मुख्य पात्र-
- हैरी पॉटर- इस कहानी का मुख्य पात्र
- हरमॉइनी- हैरी का दोस्त और इस कहानी का प्रमुख किरदार।
- रॉन – हैरी और हरमॉइनी की सच्चा दोस्त।
- सिरियस ब्लैक- कहानी का नया पात्र और इसे सभी खतरनाक मानते है लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और होती।
- रिमस लुपीन- डिफेंस अगेन्स्ट डार्क आर्ट्स के नए शिक्षक और हैरी पॉटर के मार्गदर्शक बन जाता है।
- स्नैप- सिरियस ब्लैक और से पुराना दुश्मनी रखता है।
इस पुस्तक की खास बाते-
- रहस्यमयी कहानी- घुमावदार मोड़ वाली रहस्य से भरी कहानी।
- डिमेंटेर और पैट्रोनस- इस कहानी मे दोनों किरदारों की एंट्री होती है, जो इस कहानी को रोचक बना देती है।
- सिरियस ब्लैक और हैरी का रिश्ता- रिश्ते सिर्फ खून से नहीं बल्कि भावनाओ से भी बनती है।
- समय यात्रा(टाइम ट्रैवल)- कहानी के अंत मे आगमन।
सीखने योग्य बाते-
यह पुस्तक हमे मित्रता का सही मतलब सिखाती है की, कैसे बुरे समय मे भी एक सच्चा मित्र हमेशा साथ रहता है। हैरी, हारमॉइनी और रॉन की दोस्ती इसको सिद्ध करती है। जो हमेशा एक दूसरे की मदद करते है और हमेशा साथ रहते है। इनकी दोस्ती हमे यह भी सिखाती है की आपसी भरोसा और एक-दूसरे के ऊपर गहरी निष्ठा हो, तो अपने से अधिक शक्तिशाली को भी हराया जा सकता है।
निष्कर्ष-
हैरी,हरमॉइनी और रॉन की मित्रता से सजी हैरी पॉटर सीरीज की तीसरी पुस्तक हैरी पॉटर एण्ड द प्रिज़्नर ऑफ अज़्काबान (Harry Potter and the Prisoner of Azkaban) अपनी घुमावदार और रहस्यमयी कहानी के वजह से पाठक को हमेशा साथ जोड़ी रहती है। यदि आप फ़ातानसी और जादू की रहस्यमयी दुनिया के दीवाने है तो आपको यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।
इन्हे भी पढ़े-
Harry Potter Book Review। हैरी पॉटर पुस्तक समीक्षा
हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन- पुस्तक समीक्षा, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना
vary nice