“Harry Potter and the Chamber of Secrets Book Review in Hindi – क्या हैरी इस बार भी हॉगवर्ट्स को बचा पाया? जानिए इस रहस्यमयी तहखाने की पूरी कहानी!”

Harry Potter and the Chamber of Secrets (हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना)- जे. के. रोलिंग द्वारा लिखी हुई पुस्तक है। यह हैरी पॉटर शृंखला की दूसरी पुस्तक है। हैरी पॉटर और पारस पत्थर के बाद यह दूसरी पुस्तक रहस्यमयी जादुई दुनिया की अजब-गजब रोमांच से भरी कहानी को आगे बढ़ाती है। इस पुस्तक मे हॉगवर्टस मे घटित होने वाली रहस्यमयी कहानियों से पर्दा उठाती है।  यह कहानी रोमांच और जादू का शानदार मिश्रण है, जिसे पढ़कर आप हॉगवर्टस स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एण्ड वीजाड्री की जादुई दुनिया मे खो जाएंगे। 

कहानी का संछिप्त रूपरेखा

जब डर ने सबको जकड़ लिया तब हैरी ने सच की राह पकड़ी – यही है असली जादू 2
Harry Potter and the Chamber of Secrets Book Review in Hindi

हैरी पॉटर और पारस पत्थर की कहानी खत्म होने के बाद हैरी पॉटर गर्मी की छुट्टियों मे अपने घर चला जाता है। जहा उसके अंकल और आंटी का दुर्व्यवहार हैरी के प्रति और भी बढ़ जाता है। जिससे हैरी तंग आकर वापस हॉगवर्टस वापस लौटने का विचार करता है। जहा एक रहस्यमयी गृह योगी डॉबी उसे वापस हॉगवर्टस न जाने की चेतावनी देता है और कहता है की अगर गए तो बहुत बड़ी मुसीबत मे पड़ जाओगे। फिर भी हैरी अपने दोस्त होरमॉइनी और रॉन के साथ हॉगवर्टस पहुच जाता है। 

                                                                          स्कूल लौटने के कुछ समय बाद ही हॉगवर्टस मे अजीबोगरीब रहस्यमयी घटनाए घटने लगती है। कुछ छात्र पत्थर बनने लगते है, और दीवाल पर “रहस्यमयी तहखाना खुल गया है” इस प्रकार की संकेत लिखा हुआ दिखाई देता है। जिससे हॉगवर्टस मे डर का माहौल हो जाता है। 

           जाच-पड़ताल करने के बाद हैरी, रॉन और होरमॉइनी उस गुप्त संदेश का राज जान जाते है। वह रहस्यमयी तहखाना स्लीथेरिन जो की हॉगवर्टस बनाने वाले चार लोगों मे से एक था, उसी ने यह तहखाना बनवाया था। उस तहखाना को सिर्फ स्लीथेरिन के उत्तराधिकार ही खोल सकता था। उस तहखाने मे एक खतरनाक राक्षस रहता है, जो जादुई दुनिया के अशुद्ध रक्त वाले बच्चों को मारता है। 

जब डर ने सबको जकड़ लिया तब हैरी ने सच की राह पकड़ी – यही है असली जादू 1
Harry Potter and the Chamber of Secrets Book Review in Hindi

                                                                                                      हैरी अपने विशेष जादुई गुण से इस रहस्यमयी चीज का पता लगा लेता है, की इसके पीछे टॉम रिडल है। जो भविष्य मे वाल्डमार्ट बनने वाला होता है उसी का हाथ है। हैरी के पास एक विशेष जादुई गुण रहता है जिसे सर्पटलंग कहते है जिससे वह सांपों की भाषा समझता और बोलता है। इसकी मदद से वह टॉम रिडल की डायरी का रहस्य पता कर लेता है। 

                                                                              डायरी के द्वारा उसे रॉन की बहन गिन्नी के बारे मे पता चलता है की टॉम रिडल ने जादू से वह तहखाना गिन्नी से खुलवाया था। हैरी तहखाना जाकर राक्षस बैसलिस्क से सामना करता है और डंबलडोर की जादुई पक्षी, फॉक्स और गॉडरिक ग्रिफिनडर की जादुई तलवार से हराकर गिन्नी को उसके कैद से छुड़वा लेता है। और टॉम रिडल की डायरी के प्रभाव को भी खत्म कर देता है।

शैली और लेखन

जे. के. रोलिंगJ. K. Rowling का लेखन बहुत ही सरल और रोमांच से भारी हुई है। इस पुस्तक को पढ़ते समय इस कहानी के किरदारों के साथ होने वाली रहस्यमयी घटनाए आपको हमेशा रोमांचित रखेगी। इस पुस्तक की शैली और लेखन बहुत ही शानदार है । जिससे आप हमेशा जुड़े रहेंगे। 

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना पुस्तक से मिलने वाली सीख

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना पुस्तक से मिलने वाली सीख 1
Harry Potter and the Chamber of Secrets Book Review in Hindi

निष्कर्ष 

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना हैरी पॉटर शृंखला की दूसरी पुस्तक है, जहा आप उस जादुई और रोमांच से भरी सफर मे आगे बढ़ते है। रहस्य, रोमांच और जादू से भरी इस पुस्तक की कहानी आपको हॉगवर्टस की दुनिया मे खो जाने के लिए मजबूर कर देगा। हैरी, रॉन और होरमॉइनी की दोस्ती और एक दूसरे के प्रति विश्वास और वफादारी की कहानी आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगी। यदि आपको रहस्यमयी जादू और फांतासी कहानी पढ़ने का शौक है, तो यह पुस्तक आपको जरूर पढ़नी चाहिए।  

जब डर ने सबको जकड़ लिया तब हैरी ने सच की राह पकड़ी – यही है असली जादू 3

अगर आप हैरी पॉटर सीरीज़ के फैन हैं या फंतासी दुनिया में खो जाना चाहते हैं, तो यह किताब ज़रूर पढ़ें। और हाँ, अपनी राय कमेंट में ज़रूर साझा करें!

इन्हे भी पढ़े-

Harry Potter Book Review। हैरी पॉटर पुस्तक समीक्षा

हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन- पुस्तक समीक्षा

Madhushala Book Review । मधुशाला पुस्तक समीक्षा

पुस्तक समीक्षा: “द आर्ट ऑफ़ रेसिंग इन द रेन”

Leave a Comment