हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन – परिचय
“हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन” जेके रोलिंग द्वारा लिखित एक fantasy उपन्यास है। जिसे 1997 मे प्रकाशित किया जाता है। यह पुस्तक हैरी पॉटर सीरीज की पहली बुक है, जो हमे हॉगवर्ड्स की जादुई दुनिया मे ले जाती है।
हैरी एक अनाथ लड़का है। वह अपने क्रूर मामा-मामी के साथ रहता है। उसका जीवन तब बदल जाता जब उसे पता चलता है की, वह एक जादूगर है और उसका प्रवेश हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री मे हो जाता है।
हॉगवर्टस मे उसे हारमॉइनी और राँन विजली दो अच्छे दोस्त बनते है। बचपन मे वाल्डमार्ट ने ही उसके माता-पिता ने मारा था। लेकिन वाल्डमार्ट का जादू खुद के ऊपर उल्टा पड़ गया था, जिस वजह से वह कमजोर हो गया था।

कहानी की संक्षिप्त समीक्षा
कहानी की शुरुआत
- हैरी एक साधारण बच्चे के जैसे अपने अंकल और आंटी के साथ रहता है।
- उसके अंकल और आंटी उससे बहुत ही बुरा बर्ताव करते है। लेकिन उन्हे यह नहीं पता कि वह बहुत खास बच्चा है।
- 11 वे जन्मदिन के अवसर पर हॉगवर्टस स्कूल मे उसे प्रवेश मिलता है जहा हैग्रीड उसे उसके जादुई शक्ति के बारे मे बताता है।
हॉगवर्ट्स में प्रवेश
- हॉगवर्टस मे हरमॉइनी और रॉन विजली से दोस्ती होती है।
- हैरी कप चार हाउस मे से ग्रिफिनडोर मे शामिल किया जाता है।
- क्विज़ खेलना और जादू सीखना जैसे नए अनुभव मिलते है।
रहस्य और रोमांच
- हैरी और उसके दोस्तों को फिलासफर्स स्टोन के बारे मे पता चलता है।
- उन्हे शंका होती है की प्रोफेसेर स्नैप वह जादुई पत्थर चुराने की कोशिश कर रहा है।
- आखिर मे उन्हे पता चलता है की असली विलेन तो प्रोफेसेर क्वीरेल है जिसके अंदर वाल्डमार्ट की आत्मा घुसी हुई है।
- हैरी अपनी जादुई शक्ति और वीरता से वाल्डमार्ट को हरा देता है।
किताब की ख़ास बातें
1. किरदार
- हैरी पॉटर : हैरी इस उपन्यास की मुख्य पत्र है जो सरल,सहज, विनम्र और बहादुर बच्चा है।
- रोन वीस्ली:हैरी का दोस्त जो हमेशा साथ देता है, और वफादार है।
- हर्माइनी ग्रेंजर: एक बुद्धिमान लड़की है जिसके पास हर समस्या का हल है।
- डंबलडोर: हॉगवर्टस का प्रधानपाठक है जो बहुत ही चतुर और दयालु है।
- स्नैप: एक प्रोफेसेर है जो हैरी को पसंद नहीं करता और अंत तक रहस्यमयी रहता है।
2. जादुई दुनिया की कल्पना
- हॉगवर्टस स्कूल की जादुई दुनिया, यह की उड़ने वाली झाड़ू, और कई प्रकार के मंत्र इसे रोचक और मजेदार बनाते है।
- हॉगवर्टस एक्सप्रेस और जादुई बाजार इस कहानी को और रोचक बनती है।
- यह पुस्तक मित्रता, मैजिक और एडवेंचर का मजेदार मिश्रण है।
3. रहस्य और रोमांच
- फिलासफर्स स्टोन के पीछे की रहस्यमयी कहानी और वाल्डमार्ट की वापसी का इशारा कहानी को रोमांचक बनाए रखती है।
- सस्पेंस और थ्रीलर से भरपूर जो अंतिम तक रोमांच को बनाए रखता है।
- मजेदार ट्विस्ट और टर्न से भरी यह कहानी बीच-बीच मे चौकाती रहती है।
प्लस पॉइंट्स
✅ अनोखी और जादुई कहानी –इस पुस्तक मे जादू और फांतासी का गजब मेल है।
✅ दिलचस्प किरदार –सबी किरदार दिलचस्प है जिनकी खुदकी खास पहचान है।
✅ युवा पाठकों के लिए प्रेरणादायक – मित्रता, वीरता और अच्छाई की जीत का संदेश देती है।
✅ शानदार लेखन शैली –जे. के. रोलिंग की लिखी यह कहानी सरल और मजेदार है जिसे पढ़कर पाठक खुद को हॉगवर्टस की दुनिया का हिस्सा मानने लगते है।
निष्कर्ष
हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन एक उपन्यास नहीं जादू का सफर है । यह पुस्तक बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी एक बेहतरीन और रोमांच से भरी है। यह पुस्तक दोस्ती, मैजिक, बहादुरी और रोमांच की कहानी है। यदि आपको सस्पेंस और फैनटेसी कहानिया पढ़ने का शौक है तो, यह पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए।
रेटिंग: 4.8/5
क्या यह किताब पढ़नी चाहिए?
यदि आप हॉगवर्टस की जादुई दुनिया मे खोना चाहते हो तो “हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन” आपके लिए एक शानदार विकल्प है।
पुस्तक समीक्षा: “द आर्ट ऑफ़ रेसिंग इन द रेन”। Book Review: The Art Of Racing In The Rain