क्या आप जानते हो जापानी लोग भारत से या दूसरे दुनिया से अलग क्यों हैं। क्या अपने कभी सोचा है जापानी इतनी लंबी और खुशहाल जीवन कैसे जीते हैं। इसका उत्तर हैं जापानियों के पास उनका IKIGAI होता है जिसके बदौलत वे दूसरों से अलग होते हैं। यदि आपके पास भी IKIGAI हो तो आप भी जापानियों की तरह खुशहाल और लंबी जीवन जी सकते हो।
IKIGAI का मतलब होता है मकसद , जीवन जीने वजह। हर जापानी लोगों के पास उनका मकसद या जीवन जीने की वजह होती है। अगर नहीं है तो वे उसे खोजते है या पहचानते है। अगर आप भी अपना जीवन का मकसद मतलब इकिगाई जानना चाहते है तो यह पुस्तक पढ़कर अपना इकिगाई पा सकते हैं।
क्यों पढ़ें “IKIGAI”
बिना उद्देश्य के सफल होना असंभव हैं। यह पुस्तक आपके उद्देश्य को ढूँढने में मदद करेगा जिससे अप एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। यह किताब आपके जीवन का उद्देश्य को पता करने के वैज्ञानिक तरीका बताएगा। यदि आपका कोई स्पष्ट लक्ष्य नही हैं, भले ही आपमें कितनी भी अच्छी आदतें हो आप एक सफल जीवन नहीं जी पाएंगे।
एक सार्थक जीवन जीने के लिए जरूरी है हमारा एक स्पष्ट उद्देश्य हो। चाहे यह उद्देश्य घर खरीदना हो, जॉब ढूँढना हो या परीक्षा में पास होना हों। ये छोटे-छोटे उद्देश्य हमारे शरीर को ऐक्टिव करता है और हम बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते है। एक हमारा उद्देश्य स्पष्ट हो जाए फिर भले ही हमे कभी-कभी छोटे-मोटे फैल्यर का सामना करना पड़े, लेकिन हमारा स्पष्ट उद्देश्य हमे मंजिल तक जरूर पहुचाएगा।

यह खुशियों को बढ़ाता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम उन अच्छे पलों का आनंद नहीं ले पाते है या चूक जाते है, इकिगाई हमे बताता है की जब भी वे पल आए तो उस पल मे ही रहे, न की भविष्य की चिंता मे उन पलों को गाव दें।
सादा जीवन उच्च विचार जापानियों का जीवन जीने का तरीका हैं। जापानी भले ही कितने नई आविष्कार कर ले, बड़ी कामयाबी हासिल कर ले या बहुत सारा धन कमा ले हमेशा सादा जीवन ही जीते हैं। इकिगाई पुस्तक में जापानियों के और कई राज आपको जानने को मिलेंगे।
IKIGAI पुस्तक हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करती हैं। सकरात्मकता को बढ़ाने मे मदद करता है, जिससे मनचाहा काम करने मे मदद मिलती है।
अपना IKIGAI कैसे ढूँढे जाने इन 12 तरीकों से
1) – पहला कदम है अपना मकसद जानना । यदि आपको अपना मकसद मिल गया तो आप सुबह जल्दी उठ पाएंगे और चैन से से सो पाएंगे। अपना मकसद जानने के लिए ये चार सवाल आपको अपने आप से पूछना चाहिए। पहला सवाल है आप सबसे ज्यादा किस काम से प्यार करते है, किस चीज को करने में बोरियत नहीं लगती या जिसे करने सबसे ज्यादा मजा आता हैं। चाहे वह पेंटिंग करना हो, खाना बनाना हो, गाना गाना हो, लिखना हो, कोई खेल खेलना हो, घूमना हो या पढ़ना पढ़ाना हो
इसके बाद दूसरा सवाल आपको यह देखना है की आप किस चीज में एक्सपर्ट हो या आपके पास कोई स्किल हैं। जिस काम में आप अच्छे हो उसे प्रैक्टिस करते रहो। तीसरा सवाल यह पूछना है की आपको इन कामों के पैसा मिलता है की नई। मानलों आपको सफाई करना पसंद हो, लेकिन उसका पैसा नहीं मिलता तो आपको ऐसा काम ढूँढना है जो दुनिया में लोगों को जरूरत हो और उसका पैसा भी मिल सके।
चौथा सवाल यह करना है की इस काम की दुनिया को क्या जरूरत है। क्या आप लोगों की जरूरतों की समस्या का हल कर सकते हो। इससे लोगों की समस्या का हल करो, पैसा कमाओ और अपना जीवन खुशहाल बनाओं।

2)- दूसरा कदम है अपने सर्कल को जानना। पहला सर्कल और दूसरे सर्कल को जोड़ता है पैशन । जो काम आपको सबसे अच्छा लगता है वही आपका पैशन बन जाता हैं। दूसरे और तीसरे सर्कल के बीच होता है प्रोफेसन। आपका पैसन अब प्रोफेसन बन जाता हैं। तीसरे और चौथे सर्कल के बीच होता है वोकैशन सर्कल मतलब आपका प्रोफेसन अब पैसा देने लगा है। चौथे और पहल सर्कल के बीच होता है मिशन। दुनिया को जिस चीज की जरूरत होती है वह अब आपका मिशन बन जाता है।
3) तीसरा कदम है अपना इकिगाई (IKIGAI ) कैसे ढूँढे। इसके लिए आप चार सर्कल बनाए पहले में वह लिखे जिसमे आप एक्सपर्ट हो। दूसरे सर्कल में लिखे जो आपको बहुत पसंद है लेकिन अच्छे से करना नहीं आता। तीसरे में लिखो जो काम आपको पसंद नहीं है फिर भी करना ही करना हैं। चौथे सर्कल में लिखो जो काम आपको पसंद भी नहीं लेकिन मजबूरी में करना पड़ता है।
अब देखो आप किस सर्कल में मतलब किस चीज मे आप सबसे ज्यादा समय देते हो। अब आप अपना पैशन ढूंढ लोगे और पैसा भी कमाने लगेंगे।

4) चौथा कदम है लंबी, खुशहाल और स्वस्थ जीवन जीने का जापानी तरीका। IKIGAI में बताया गया है की जापानी लोग तनाव नहीं लेते और खानपान में विशेष ध्यान देते है। साथ ही जापानी एक समय में एक ही काम करते हैं। रिसर्च बताते है की एक समय मे एक काम करने से हमारी उत्पादकता बढ़ती है और ज्यादा काम कर पाते है।
5) रिटाइरमेंट और स्वास्थ्य। IKIGAI में बताया गया है जापानी रिटाइरमेंट का प्लान नहीं करते और वो लंबे समय तक काम करते है। वे स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक रहते हैं। इसके लिए इस पुस्तक में तरीके बताए गए है , जिसका इस्तेमाल कर अपना जीवन बदल सकते है।
6) अपने काम पर ध्यान दे। अपने काम मे फोकस और फ़्लो लाने के लिए IKIGAI की बातों को अपने जीवन में लाए। मुश्किल काम चुने। ऐसा काम करे जो मुश्किल हो और जिसमें रिसर्च करना पड़े इससे आप अपने काम ज्यादा ध्यान लगाने लगेंगे। स्पष्ट उद्देश्य के साथ एक काम पर ध्यान दे।

7) IKIGAI के जरिए सफलता के कुछ नियम। अच्छे लोगों के साथ रहे। कम खाना खाए। आज में रहे। एक्सरसाइज़ करें। मुस्कुराते रहें। सकारात्मक रहें। प्रकृति से जुड़े।
8) ओकिनावा के बुजुर्गों की सलाह । इसमे ऐसे सलाह दिए गए जिससे फ्रेंडशिप डेवलप करने के तरीके बताए गए। जिसका आप पर्सनल और प्रोफेसनल जीवन में इस्तेमाल कर सकते हो।
9) स्वस्थ रहने के लिए दिन भर चलते रहो चाहे कम चलो पर चलते रहो।
10) जापानी लोगों के लंबी जीवन जीने के राज। IKIGAI में बताया गया है की लंबी जीवन जीने के लिए चिंता न करे, अच्छी आदत बनाए और अपनी दोस्ती पर ध्यान दे। आशावादी बने।

11) IKIGAI ढूँढने के टेक्निक बताया गया है। बिना उद्देश्य के जीवन मीनिंगलेस होता है। जिसके वजह से आप ज्यादा समय तक खुश नहीं रह सकते। इसलिए अपना उद्देश्य बनाए और मीनिंगफूल जीवन जिए।
12) महत्वपूर्ण सीखे। जिंदगी में आने वाले खुशियों को नहीं टालना चाहिए बल्कि उन पलों को जीना चाहिए। लेकिन आदत भी नहीं बनाना चाहिए नहीं तो हम उसके गुलाम बन जाएंगे। हमे दिल से खुश रहने की आदत बनानी चाहिए न की खुशियों के इंतेजार में रहना चाहिए।
निष्कर्ष
यदि आप अपने जीवन में परेशान है और कुछ नहीं कर पा रहे हो तो आपको एक मकसद की जरूरत है। IKIGAI आपको उस मकसद को ढूँढने मे मदद करेगी जिसके लिए आप बने हो। जापानियों के इस रहस्य को जानने के लिए IKIGAI अवश्य पढे।
Please Check IKIGAI Book Price
इन्हें पढ़ें-