one indian girl चेतन भगत की लिखी उपन्यास हैं। जो की महिला सशक्तिकरण के ऊपर बहुत अच्छी किताब हैं। वन इंडियन गर्ल भारतीय समाज मे व्याप्त महिलाओं के प्रति रूढ़िवादी सोच के ऊपर प्रश्न करती हैं। इस किताब की नायिका राधिका मेहरा एक पढ़ी-लिखी आधुनिक और एक सफल लड़की हैं, फिर भी उसे अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं और समाज के रूढ़िवाद के बीच संघर्ष करना पड़ता हैं।

One Indian Girl Summary
राधिका मेहरा इस one indian girl की मुख्य किरदार हैं, जो एक इनवेस्टमेंट बैंक मे जॉब करती है और वह अपने पेशे में सफल हैं। राधिका मेहरा एक बुद्धिमान और पढ़ी लिखी आधुनिक लड़की हैं। राधिका मेहरा कैरियर ओरिएन्टेड और सफल होते हुए भी उसे अपनी इच्छाओ और सामाजिक मान्यताओं के बीच संघर्ष करना पड़ता हैं।
भारतीय समाज मे व्याप्त रूढ़िवादी परंपरा में लोग इस कदर जकड़े हुए हैं की लोग उसे ही सत्य मानते हैं। और अन्य के ऊपर थोपने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। यही परम्परा राधिका मेहरा जैसी ओपन माइनडेड लड़की जो अपने शर्तों पर जीना चाहती हैं और अपने फैसले खुद लेना चाहती हैं, इनके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं।

यह कहानी भारतीय समाज की सच्चाई भी सामने लाती हैं, जहा एक महिला का सफल होना कितना चुनौती भरा होता है। one indian girl किताब की कहानी गोवा मे राधिका की शादी से शुरू होती हैं, जहा वह अपने माँ-बाप और होने वाले दूल्हा के साथ है। इस समय गोवा में ब्रिज के अलावा दो अन्य पुरुष देबू और नील भी किसी कारणवश मिल जाते हैं।
इन तीनों का मिलन कहानी को फ्लैश्बैक में और राधिका को उसके अतीत में ले जाती हैं। one indian girl इन तीनों पुरुषों का राधिका के जीवन को किस-किस प्रकार प्रभावित करती उसके बारे में बात करती हैं। यह कहानी इन तीनों पुरुषों के साथ राधिका के रिश्ते बारे बताती हैं, जिसमे राधिका महसूस करती है की यह समाज एक सफल और अपने फैसले खुद लेने वाली लड़की को स्वीकारने से बचती हैं।
राधिका एक सफल महिला है, लेकिन उसे अक्सर यह सवाल झेलना पड़ता है –
“क्या एक लड़की को इतना महत्वाकांक्षी (ambitious) होना चाहिए?”
“क्या वह अपने फैसले स्वयं ले सकती है?”

प्रमुख विषय
महिला सशक्तिकरण – one indian girl महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं।
रूढ़िवादी समाज– पढ़ी-लिखी सफल महिला होना इस रूढ़िवादी समाज को स्वीकार नहीं और उसे चुनौती का सामना करना पड़ता है।
स्वतंत्रता– राधिका अंत मे शादी करने से मना कर देती है, और स्वतंत्रता को चुनती हैं।
शैली
चेतन भगत द्वारा लिखी वन इंडियन गर्ल की शैली सरल,सहज और यूवाओं को आकर्षित करती हैं। जो पाठकों को अपनी ओर पढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
निष्कर्ष
one indian girl एक महिला केंद्रित कहानी हैं। जो महिला सशक्तिकरण और आज की महिलाओं की सोच की बात करती हैं। यदि आपको प्रेरणादायक और महिला केंद्रित कहानी पढ़ने का शौक हैं, तो one indian girl अवश्य पढ़ें।

क्या आपने ‘One Indian Girl’ पढ़ी है? राधिका की कहानी ने आपको क्या सिखाया? नीचे कमेंट में जरूर साझा करें!
इन्हें भी पढ़ें-
Gunahon Ka Devta- Book Review । गुनाहों का देवता -पुस्तक समीक्षा
October Junction- Book Review ।अक्टूबर जंक्शन- पुस्तक समीक्षा
Harry Potter Book Review। हैरी पॉटर पुस्तक समीक्षा
Madhushala Book Review । मधुशाला पुस्तक समीक्षा
Atomic Habits In Hindi- BOOK REVIEW । एटोमिक हैबिट्स बुक – रिव्यू