THE 5 AM CLUB BOOK REVIEW । द 5 ए एम क्लब बुक -इन हिन्दी

The 5 AM Club (द 5 एम क्लब) रॉबिन शर्मा द्वारा लिखी किताब है। यह पुस्तक हमे सुबह उठने के फायदे के बारे बताती हैं। 5 एम क्लब के अनुसार जीत का एक ही मंत्र है वह सुबह उठना । यदि आप भी अपनी उत्पादकता बढ़ाना चाहते है, और असाधारण सफलता के शिखर तक पहुचना चाहते है तो, आप सही जगह पर आए हैं। द 5 ए एम क्लब पुस्तक की मदद से आप मानसिक शांति और आत्म विकास प्राप्त कर सकते हैं। 

The 5 AM Clubपरिचय 

  • लेखक – रॉबिन शर्मा 
  • प्रकाशन -2019
  • विषय – सेल्फ हेल्प
  • प्रकाशक – जाइको पब्लिशिंग हाउस
  • पेज- 336  

रॉबिन शर्मा की किताब 5 AM Club हमे सुबह उठने नियम के बारे मे हमे बताती है। कैसे हम सुबह उठकर अपने जीवन को बदल सकते है। यह एक प्रेरणादायक किताब है, जो हमे यह बताती है की सफल लोग अपने जीवन मे किन चीजों का पालन करके सफलता की बुलंदी पर पहुचते है। 

इस किताब मे 3 किरदारों का वर्णन किया गया है, जिनके माध्यम से यह पुस्तक आगे बढ़ती हैं। इनमे से एक कलाकार , दूसरा उद्यमी और तीसरा एक करोड़पति है। यह करोड़पति इन दोनों को गुरु है, जो इनका मार्गदर्शन करता हैं।  यह गुरु इनको सुबह उठने और एक अच्छी दिनचर्या अपनाने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। 

5 AM Club किताब का मेन कान्सेप्ट 20/20/20 का नियम है, जिसके उपयोग कर आप अपनी कार्य की उत्पादकता मे असाधारण परिवर्तन ला सकते हैं। यह पुस्तक इस नियम के अनुसर सुबह की 60 मिनट को 20-20 मिनट मे बाटने के लिए कहती है। 

पहला 20 मिनट व्यायाम करने के लिए बोलता हैं, जिससे आप तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और आप पूरी ऊर्जा और जोश के साथ काम कर पाएंगे। अगला 20 मिनट ध्यान लगाने के लिए हैं, जिससे आप मानसिक रूप मजबूत रहेंगे। 20 मिनट का ध्यान आपकी अप्पकि मानसिक शांति बढ़ा देगी, जिससे आपकी उत्पादकता और भी बढ़ जाएगी। जो भी काम करोगे उसमे 100% ध्यान दे पाओगे। 

अगला 20 मिनट कुछ सीखने लिए हैं, जिसमे आप कोई भी अच्छी किताब पढ़ सकते या कोई मोटीवेशनल औडियो बुक सुन सकते सकते हो। लेखक कहते है, यदि सुबह की शुरुआत अच्छा होगा तो पूरा दिन भी अच्छा जाएगा। इसलिए लेखक दिन की शुरुआत अच्छी चीजों के साथ करने की सलाह देते हैं। 

यह पुस्तक हमे हमारे डर से लड़ने के लिए प्रेरित करती हैं। पूर्व मे किए गए गलती के वजह से डर को हम नहीं निकाल पाते है। और कुछ नया करने से डरते है, यह किताब उस डर को छोड़ने की बात करती है। डर हमारे अंदर की आत्मविश्वास को दबा देता है। लेकिन इस पुस्तक की मदद से और लगातार अभ्यास से आत्मविश्वास को बढ़ाया सकता है। और अपने अंदर के डर को हरा कर सफल जीवन जी सकते हैं। 

एक रोमन सम्राट कहते है ऐसा मत जिओ जैसे तुम्हारे पास 10000 हजार साल जीवन जीने के लिए हैं। ऐसा जिओ जैसे यह पल ही आखिरी हैं, और उस पल को पूरी शक्ति और उत्पादकता के साथ जिओ। जो अपने जीवन मे सफल है , वे समय की कीमत जानते है, और वे एक सफल इंसान की तरह जीते हैं। जब हमे अपने काम मे सबसे ज्यादा बोरियत और बस हो गया, ऐसा लगे तो आप हार न माने बल्कि उस काम मे लगे रहे। तभी आप एक सफल व्यक्ति बन सकोगे। 

5 AM Club के अनुसार अपने जीवन और कार्यक्षेत्र के आसपास नकारात्मक चीजों को आने से रोकना है। हमेशा एक सकारात्मक माहौल बनाए रखना। हमे ऐसे नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखना है, और ऐसी जगह या ऐसे लोगों के बीच या ऐसे दोस्तों से भी दूरी बनाए रखना हैं। 

The 5 AM Club पुस्तक की प्रमुख सीख  

  • यदि आप सुबह उठने की आदत डालना चाहते है, तो यह पुस्तक आपको जरूर पढ़नी चाहिए। 
  • 5 AM Club पुस्तक मे सफलता और अच्छी जीवन जीने के लिए व्यवहारिक सलाह दिया गया हैं। 
  • इस पुस्तक की मदद से अपने जीवन मे अनुशासन ला सकते है। 
  • 5 AM Club पुस्तक के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। 

निष्कर्ष 

5 ए एम क्लब रॉबिन शर्मा द्वारा लिखी एक प्रेरणादायक किताब हैं। यह पुस्तक आपको अनुशासन और आत्मसंयम के बारे बताती है। यह किताब बहुत ही सरल और व्यवहारिक तरीके से लिखी गई हैं। यदि आप सफलता और अपने जीवन को सही दिशा मे ले जाना चाहते है, तो 5 AM Club अवश्य पढ़े। 

the 5 AM Club book price

इन्हे भी पढ़ें- Rich Dad Poor Dad Book Review – Robert Kiyosaki 

The Power Of your Subconscious Mind In Hindi- Book Review

Leave a Comment