The Monk Who Sold His Ferrari- Book Review । द मोंक हू सोल्ड हीज फेरारी- बुक रिव्यू

The Monk Who Sold His Ferrari- Book Review में आपका स्वागत हैं। क्या आपको सब कुछ होते हुए भी कुछ अधूरा लगता है। क्या आप अपने जीवन मे बदलाव चाहते हैं और नयापान लाना चाहते है, तो आप रॉबिन शर्मा की किताब द मोंक हू सोल्ड हीज फेरारी आपके लिए हैं।

हमने इस ब्लॉग मे किया है रॉबिन शर्मा की किताब The Monk Who Sold His Ferrari- Book Review in hindi , जिसमे आपको मिलेंगे जीवन जीने की कला , सिख और सफलता के मंत्र।

हर चीज़ दो बार बनती है पहले दिमाग में और फिर हकीकत में। 3
रॉबिन शर्मा की यह किताब बेस्ट सेलर है

सारांश। The Monk Who Sold His Ferrari Book Summary

द मोंक हू सोल्ड हिस फेरारी शुरू होती है जूलियन मेन्टले नाम के व्यक्ति से , जो बहुत अमीर और सफल इंसान रहता हैं। उसके पास सुख सुविधा की कोई भी कमी नहीं रहती है। वह पेशे से वकील है और रोज 18-18 घंटे काम कर बहुत पैसा कमाया। उसके पास पर्सनल जेट, फेरारी, बंगला ऐशों आराम के सभी साधन थे।

यह सब होने बावजूद जूलियन के अंदर शांति नहीं। वह काम मे इतना बिजी रहता है की वह अपने पिता से बात करने का समय नहीं रहता। वह अपने परिवार को भी समय नदी देता है। जूलियन काम में इतना व्यस्त रहता है की अपने सेहत पर ध्यान नहीं दे पता हैं और 53 के उम्र में 70 का लगने लगता हैं।

द मोंक हू सोल्ड हीज फेरारी के जूलियन बचपन से ही पैसा को सब कुछ समझता हैं। उसी वजह से वह जी तोड़ मेहनत करता हैं। घर, गाड़ी, बंगला और सभी भौतिक सुख की वस्तुए इकट्ठा करता हैं। नौकर-चाकर और सुख सुविधा के बावजूद उसे अंदर से शांति नहीं मिलती हैं।

एक दिन जूलियन अदालत में प्रैक्टिस के दौरान गिर जाता हैं। उसे हार्ट अटैक आता है , उसे तुरंत अस्पताल ले जय जाता है। स्वस्थ होने के बाद जूलियन घर आता हैं। जूलियन का दोस्त जॉन उससे मिलने पहुचट है लेकी उस पता चलता है, जूलियन अपना बंगला और फेरारी बेच देता हैं और शांति की तलाश मे वह भारत के हिमालय चला जाता है।

तीन माह बाद जब जॉन जूलियन से मिलता हैं तो वह पहचान नहीं पाता हैं। जो जूलियन 53 के उम्र मे 70 का दिखता था वह अब 30 का दिखने लगा हैं। वह अब युवा और उसके चेहरे पर तेज दिखाई देता हैं।

जॉन जब इस रहस्य के बारे मे जूलियन से पूछता है तो वह बताता है की हिमालय मे उसे कुछ संत मिले जिन्हे सिवाना के संत कहते हैं। उन संतों मे एक संत रमन मिले जिसने उसे खुशी के रहस्यों के बारे मे बताया। जॉन के द्वारा उन रहस्यों के बारे मे पर जूलियन एक शर्त रखता है की वह उन रहस्यों को अन्य लोगों को भी बताएगा। जॉन तैयार हो जाता है और उन रहस्यों के बारे एक-एक बताता है।

आइए जानते है हमारी ब्लॉग The Monk Who Sold His Ferrari- Book Review में द मोंक हू सोल्ड हिस फेरारी के रहस्यों के बारे में-

1 बगीचा

बगीचा का अर्थ मस्तिष्क अर्थात हमारे मन से होता हैं। यदि मन साफ रहेगा तो सभी काम अच्छे से होगा। यदि उसमे घास-फूस उग जाएंगे मतलब काम,क्रोध, ईर्ष्या और गंदे विचार भरे रहेंगे तो कोई भी काम सही से नहीं होगा। इसलिए मन को साफ रखना जरूरी है ताकि सही विचार उत्पन्न हो।

2 ) प्रकाश घर

प्रकाश घर हमारे लक्ष्य को निर्धारित करते है। बिना लक्ष्य के जीवन मतलं बिना दिशा के नांव के समान होता हैं। बिना लक्ष्य के हम मंजिल तक पहुच भी जाएंगे तो पता कैसे चलेगा की यही हमारा मंजिल हैं। इसलिए सफल होने के लिए साफ लक्ष्य बहुत जरूरी हैं।

3) सूमो पहलवान

सूमो पहलवान लगातार सीखते रहना और बदलाव का प्रतीक हैं। द मोंक हू सोल्ड हीज फेरारी(The Monk Who Sold His Ferrari- Book Review) मे एक गुण kaizen बताया हैं। यह एक जापानी शब्द है जिसका अर्थ है लगातार सीखते रहना।

4) गुलाबी तार

सूमो पहलवान अपने गुप्तानगो को तारों से ढक लिया रहता है। कई तार मिलकर तारों का गुच्छा बनाता है। छोटे-छोटे सुधार मिलकर बड़े बदलाव लाते है। जैसे जल्दी उठना, व्यायाम करना, और बुक्स पढ़ना। ये आदत हमे सफल बनाने में सहायता करती है।

5) स्टॉप वाच

स्टॉप वाच समय का प्रतीक हैं। इसमे समय का महत्व बताया गया है की गरीब-अमीर सभी के पास 24 घंटे होते हैं। यह आपके ऊपर है समय का कैसे उपयोग करते हैं। एक बार बीटा हुआ समय वापस लौट कर नहीं आता। द मोंक हू सोल्ड हीज फेरारी बुक मे समय के रहस्यों के बारे मे बताया गया हैं। जिसकी मदद से आप भी अपनी समय मैनेज कर सकते है।

6) गुलाब का फूल

द मोंक हू सोल्ड हीज फेरारी मे गुलाब को निस्वार्थ सहायता करने के प्रतीक रूप बताया गया है। हमे जरूरत मंदों की हैसियत के अनुसार मदद करनी चाहिए इससे हमारे अंदर आत्मविश्वास आता हैं जो आगे बढ़ने के लिए जरूरी होता हैं।

7) घुमावदार रास्ता

घुमावदार रास्ता वर्तमान मे रहने का प्रतीक हैं। भूत और भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान मे जीने के लिए प्रेरित करता हैं। वर्तमान मे रहकर हर एक पल आनंद उठाना चाहिए यह The Monk Who Sold His Ferrari- Book Reviewमे बताया गया हैं।

हर चीज़ दो बार बनती है पहले दिमाग में और फिर हकीकत में। 2

सिख। Life Lessons of The Monk Who Sold His Ferrari

सबसे बड़ी शक्ति मन की शक्ति – जिसने भी अपने विचारों को नियंत्रित कर लिया समझो सफलता मिल गई।

जीवन उद्देश्य के साथ जिए- जीवन उद्देश्य के साथ जिए, बिना लक्ष्य के जीवन बिना दिशा के नांव के समान हैं।

सफलता के लिए सबसे बड़ी कुंजी अनुशासन हैं- प्रत्येक दिन छोटे-छोटे अभ्यास से जीवन मे बड़े बदलाव संभव हैं।

वर्तमान मे रहें- भूत और भविष्य की चिंता व्यर्थ होती हैं, वर्तमान मे रहे और जियें।

क्यों आपको पढ़ना चाहियें

  • यदि आप जीवन मे सफल होना चाहते हैं।
  • अनुशासनपूर्ण जीवन जीने के लियें।
  • आत्मनियंत्रण और आत्मसंयम के लियें।
  • सेल्फ-हेल्प बुक पढ़ना पसंद हो तो।

निष्कर्ष

द मोंक हू सोल्ड हीज फेरारी बुक रिव्यू मे हमने इस पुस्तक की सार बातों को सम्मिलित किए हैं। यदि आप अपने जीवन में शांति, आत्मसय्यम, समय का सही उपयोग और लक्ष्य के साथ एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं। अपने जीवन में अनुशासन लाना चाहते हैं तो यह पुस्तक अवश्य पढ़ें।

the monk who sold his ferrari book price

THE 5 AM CLUB BOOK REVIEW

इन्हें भी पढ़ें- Atomic Habits In Hindi- BOOK REVIEW

The Power Of your Subconscious Mind In Hindi- Book Review

Cashflow quadrant Robert Kiyosaki -Book Review

Rich Dad Poor Dad Book Review – Robert Kiyosaki

Leave a Comment