The Power Of your Subconscious Mind (आपके अवचेतन मन की शक्ति) एक प्रेरणादायक और प्रभावशाली किताब है। यह किताब हमारे दिमाग की शक्ति के बारे मे हैं, जिसकी मदद से हम सफलता के शिखर पर पहुच सकते हैं। The Power Of your Subconscious Mind को मशहूर लेखक और मनोवैज्ञानिक जोसेफ मर्फी ने लिखा है। यह पुस्तक हमे अपने माइन्ड को समझने और उसे सुधारने के बारे में बताती है। यह एक सिर्फ स्व-सुधार किताब नहीं बल्कि सोच को सकारात्मक करने और आत्मविश्वाश बढ़ाने वाली किताब है।
- लेखक– जोसेफ मार्फी
- प्रकाशन– 1963
- विषय– सेल्फ हेल्फ
- पेज– 232
- प्रकाशक– फिंगरप्रिंट पब्लिशिंग
The Power Of your Subconscious Mind पुस्तक मे कई विचार दिए जो हमारे अवचेतन मन की शक्ति को बढ़ाते है उनमे से कुछ निम्नलिखित है
- अवचेतन मन की शक्ति- लेखक कहते है हमारा मन हमारे विचार,भावना और क्रिया को नियंत्रित करती है। हम इसे सकारात्मक बना कर अपने जीवन मे सफलता प्राप्त कर सकते है।
- आत्मसुझाव का महत्व– हमारा मन बार-बार वही सोचता है जो हम उसमे फ़ीड करते हैं। यदि हम नकारात्मक सोचेंगे तो असफलता मिलेगी और यदि सकारात्मक सोचेंगे तो सफलता मिलेगी।
- स्वास्थ्य मे अवचेतन मन का महत्व– डॉ मर्फी के अनुसार यदि हम मन मे सोचेंगे की हम स्वस्थ है तो हमारा शरीर भी उसी के जैसा क्रिया करेगा।
- धन प्राप्त करने मे – यदि हम अपने दिमाग को धनवान बनने योग्य समझेंगे तो अवश्य ही हम अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते है।
- सकरात्मकता– The Power Of your Subconscious Mind पुस्तक के माध्यम से हम सीखते है, की आत्मविश्वाश और सकारात्मक सोच से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हम अपने दिमाग मे डेली सकारात्मक चीजे डालते रहते है तो हम आत्मविश्वाश से भर जाएंगे और सफलता प्राप्त कर लेंगे।
खुद की विकास के लिए उपयोगिता-
- डर से मुक्ति- इस पुस्तक की मदद से हम अपने अवचेतन मन मे सकारात्मक सोच डालकर डर,शंका और असफलता की मानसिकता से छुटकारा प्राप्त कर सकते है।
- संबंधों मे सुधार– इस पुस्तक की मदद से हम व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंध मे सुधार कर सकते है।
- स्व-सुधार- इसकी मदद से अपने जीवन मे अनुशासन और दृढ़निश्चय लाकर जीवन को नई आकार दे सकते है।
- आध्यात्मिक विकास– यह किताब सिर्फ भौतिक विकास नहीं बल्कि मानसिक शांति के लिए भी उपयोगी है।
अमेरिका मे एक आदमी था जो बहुत अमीर था। एक बार प्लेन क्रैश होने से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसकी अधिकतर हड्डियाँ टूट चुकी थी और वह paralysed हो जाता हैं। डॉक्टर उसे बचाने से अपने हाथ खड़े कर लेते है, और उनका मानना था की, यह चंद दिनों का ही मेहमान है। लेकिन वह व्यक्ति अपने मन मे दृढ़ इच्छा करता है की क्रिसमस तक वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।
उस इनसान ने किसी की नहीं सुनी बस एक चीज उसने अपने मन मे बैठा लिया की क्रिसमस तक वह अपने पैरों पर चलेगा। इसी पाज़िटिव सोच को वह मन मे बार-बार दोहराता । वह आठ महीने तक इसी सकारात्मक सोच के साथ रहा। वह अपने आप को अपने मन मे चलते हुए देखता और इसकी तस्वीर हमेशा अपने मन मे बनाता। उस इंसान के दिमाग मे सकारात्मक सोच और सकारात्मक विचार एकदम साफ था। जिसकी बदौलत वह अपने पैरों पर चलने लगता है।
यह जादू है हमारी subconscious mind की, जिसकी सहायता से कोई भी असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। यदि आप उस इंसान के बारे मे जानना चाहते हो तो आप miracle man morris goodman सर्च कर सकते है। इसके तरह आप भी अपने दिमाग मे एक चीज के ऊपर ध्यान कर उसे प्राप्त कर सकते है।
निष्कर्ष- “The Power Of Your Subconscious Mind” एक प्रेरणादायक किताब है, जिसकी मदद से हम सफलता को ऊंचाई को छु सकते है। इस किताब के द्वारा अपने अवचेतन मन को सुधार कर उसमे सकारात्मक सोच डाल सकते है। इस पुस्तक की मदद से हम हर क्षेत्र मे सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप भी अपने जीवन मे आत्मसुधार, सकारात्मकता और सफलता पाना चाहते है तो “The Power Of your Subconscious Mind” (आपके अवचेतन मन की शक्ति) अवश्य पढ़े।
Please Check- The Power Of Your Subconscious Mind Book Price
इन्हें भी पढ़े- एटोमिक हैबिट्स बुक – रिव्यू, पुस्तक समीक्षा: “द आर्ट ऑफ़ रेसिंग इन द रेन”, हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन- पुस्तक समीक्षा