The White Tiger Book Review। द व्हाइट टाइगर बुक रिव्यू इन हिन्दी

The White Tiger अरविन्द अडिगा द्वारा लिखा हुआ एक प्रसिद्ध व साहसिक किताब हैं। इस किताब को 2008 में प्रतिष्ठित मैन बूकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। The White Tiger भारत के दो चेहरे को दर्शाती है जिसमे एक भारत रोशनी में है तो दूसरा भारत अंधेरे में। यह उपन्यास गरीब और अमीर के बीच की खाई को बताती है जो दिनोंदिन और बढ़ती जा रही हैं।

The White Tiger Book Summary

The White Tiger भारत की उस कमजोर कड़ी पर बात करती है जहां अमीर और अमीर हो रहा हैं और गरीब, और गरीब हो रहा हैं। यह उपन्यास वर्गभेद को बहुत अच्छे से बताता हैं। भारत में फैली असमानता और उच्च वर्ग के लोगों द्वारा नीचे वर्ग के लोगों प्रति जो नजरिया है,इस उपन्यास मे गहराई से चित्रण किया गया है।

The White Tiger Book Review में हम बता रहे की कैसे इस कहानी का मुख्य किरदार बलराम बिहार के एक छोटे से गाव से आता हैं। बलराम एक हलवाई का काम करता हैं फिर सामाजिक अन्याय और गरीबी को झेलते हुए चाय बेचने लगता । बलराम संघर्ष करते हुए एक जमीदार का ड्राइवर बन जाता है।

ड्राइवर बनने के बाद वह अमीरों की गरीबों के प्रति भावना को नजदीक से महसूस कर पाता हैं। The White Tiger के मुख्य किरदार बलराम को अब समझ आने लगता है गलत रास्ते पर चलकर ही अमीर बना जा सकता हैं। बलराम अपने आप को सफेद बाग कहता हैं, वह अपने मालिकों के द्वारा किए जाने वाले भ्रष्टाचार और बेईमानी को देखकर वह समझ चुका है की मेहनत और ईमानदारी से आगे नहीं बढ़ा जा सकता।

बलराम अपने मालिक की हत्या कर भाग जाता है और एक सफल इंसान बन जाता हैं। यह किताब बलराम की फर्श से अर्श तक की यात्रा को दिखाती है। बलराम अब अँधेरों की दुनियाँ को अलविदा कहकर उजालों की दुनियाँ मे आ गया हैं। यह किताब इस समाज की असलियत से रूबरू कराती है, जिसे पाठक पढ़ते समय महसूस करते हैं।

अरविन्द अडिगा ने The White Tiger के माध्यम से चमचमाती हुई भारत की स्याह पहलू को निडरता से बाहर लाता है। वह इस पुस्तक के माध्यम से सवाल उठाता है की शिक्षा की कमी और आर्थिक विषमता के वजह से बलराम जैसे कितने लोगों को संघर्ष करना पड़ता हैं।

इस किताब के मुख्य पात्र बलराम के उठाए सवाल भारत की प्रगति पर व्यंग्य करता हैं। यह एक निडरता के साथ लिखा हुआ किताब हैं जो भारत के उस नब्ज पर हाथ रखती है जो विकास की रफ्तार में छुप जाती है या छुपाई जाती है।

निष्कर्ष

अरविन्द अडिगा की लिखी द व्हाइट टाइगर वर्गभेद, सामाजिक असमानता, आर्थिक विषमता, शिक्षा और अमीरों की अंधेरी दुनियाँ के बारे बात करती हैं। यह एक साधारण ड्राइवर बलराम की असाधारण कहानी हैं। यदि आपको सामाजिक मुद्दों से संबंधित किताब पसंद हैं और भारत की दशा को समझना चाहते है तो The White Tiger अवश्य पढ़ें।

Please Check The White Tiger Book Price

इन्हें भी पढ़ें-

Pride And Prejudice Book Review In Hindi । प्राइड एण्ड प्रीजुडिस

पुस्तक समीक्षा: “द आर्ट ऑफ़ रेसिंग इन द रेन”। Book Review: The Art Of Racing In The Rain

Gunahon Ka Devta- Book Review । गुनाहों का देवता -पुस्तक समीक्षा

Harry Potter Book Review। हैरी पॉटर पुस्तक समीक्षा

Atomic Habits In Hindi- BOOK REVIEW । एटोमिक हैबिट्स बुक – रिव्यू




Leave a Comment