सिर्फ एक किताब और सोच बदल गई – Think and Grow Rich के 13 रूल्स जो आपको अमीर बना सकते हैं- बुक रिव्यू

Think and Grow Rich 1937 नेपोलियन हिल द्वारा लिखी किताब है, जिसने लाखों लोगों की सोच, आदत और दिशा बदल दी। यह एक ऐसी पुस्तक है, जिसकी प्रासंगिकता आज भी उतनी है। यह किताब न सिर्फ आर्थिक सफलता का रास्ता दिखाती बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आत्मिक उन्नति की ओर भी प्रोत्साहित करती है।

लेखक परिचय- नेपोलियन हिल कौन थे?

नेपोलियन हिल अमेरीका के एक सु-प्रसिद्ध लेखक और मोटिवेशनल थिंकिंग के जन्मदाता थे। हिल ने एंड्रू कार्नेगी, हेनरी फोर्ड और थॉमस एडिसन जैसे सफल लोगों के साथ ईंटरव्यू कर उनकी सोच व आदत को जान कर Think and Grow Rich पुस्तक की रचना किया। उनका मानना था- “Whatever the mind can conceive and believe, it can achieve.”

ram 11
Think and Grow Rich

Think and Grow Rich के 13 गोल्डन रूल्स (हिंदी व्याख्या सहित)

हर नियम को अपने जीवन में लागू कर आप अपने कार्य करने विधि और सोचने के तरीके में बदलाव कर सकते है। ये सभी नियम आपमें आत्मविश्वास, अनुशासन और दृष्टिकोण को नया आकार दते है।

1. स्पष्ट इच्छा

आपके सपने तभी पूरे होंगे जब आपके इच्छा स्पष्ट और केंद्रित हो। किसी भी प्रकार के शंशय के आपको तय करना चाहिए क्या चाहिए? और कब चाहिए?। ये नियम आपको स्पष्ट दिशा, ऊर्जा और आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।

2. विश्वास

यदि आपको अपने लक्ष्य और सपने पर भरोसा नहीं होगा तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। विश्वास ही आपके सोच में आत्मबल और ऊर्जा लाती है। विश्वास ही हमे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

3. आत्मसुझाव

Think and Grow Rich के इस नियम बताया गया है की अपने दिमाग में लगातार सकारात्मक बाते डालते रहे और अपने लक्ष्य की याद दिलाते रहे। बार-बार दुहराने से ये हमारे अवचेतन मन में बैठ जाते है। जिससे हमारे विचारों को नया आकार मिलता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

ram 12
Think and Grow Rich

4. विशेष ज्ञान

सामान्य ज्ञान से आप भीड़ में कही खो सकते। विशेषज्ञता आपको सफलता तक ले जाएगी इसलिए किसी एक क्षेत्र में व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करे। इस ज्ञान को अपने कैरियर के साथ जोड़े और सफलता के शिखर तक पहुचे।

5. कल्पना

कल्पना ही सफलता प्राप्त करने की पहली सीढ़ी है कोई भी महान कार्य कल्पना से शुरुआत होती है। इसलिए जब आप बिना किसी सीमा के सोचते है तब आप नई संभावना खोज पाते है। Think and Grow Rich कहता है यही रचनात्मक सोच आपको औरों से अलग करता है।

6. संगठित योजना

अपने सपने को साकार करने के लिए ठोस और लचीली योजना जरूरी है। काम की प्राथमिकता के आधार पर उन्हे सूचीबद्ध करे। निरंतर अपनी योजनाओ को अपडेट करते रहे।

7. निर्णय क्षमता

फैसला लेने में देरी आपको असफलता के द्वार तक पहुचा सकती है। सफल लोग जल्दी और सोच-समझकर फैसला लेते है। उचित निर्णय आपको आत्मनिर्भर और सक्षम बनाएंगे।

ram 13
Think and Grow Rich

8. दृढ़ता

लगातार कोशिश सफलता और अनुशासन की चाबी है। बार-बार गिरने के बाद फिरसे खड़ा होना ही सच्ची जीत है। धैर्यता और आत्मनियंत्रण आपका सबसे बड़ा औजार है।

9. मास्टर माइंड ग्रुप

समान सोच वाले लोगों से मिलना आपकी ताकत को बढ़ाता है। सामूहिक सोच और सहयोग से समस्याओं के निराकरण होते है। यह आपको प्रेरित और नई दिशा देते है।

10. सेक्स ट्रान्स्म्यूटेशन

Think and Grow Rich में बताया गया है की शारीरिक ऊर्जा सबसे शक्तिशाली मानवीय ताकतों मे से एक है। इस ऊर्जा को मानसिक, रचनात्मक और उत्पादक दिशा में मोड़ना सीखे। ये नियम आपको आपकी अधिकतम शक्तियों का उपयोग करने में मदद करेगा।

11. अवचेतन मन

जो हम सोचते है वही हमारे अवचेतन मन मे रहता, इसलिए इसे सकारात्मक विचारों से भरना आवश्यक है। यही अवचेतन मन हमरे फैसले और व्यवहार को प्रभावित करते है।

12. मस्तिष्क

दिमाग हमारे शरीर का सबसे शक्तिशाली यंत्र है। यह कोई भी विचारों को ग्रहण करता है, उसका विश्लेषण करता है फिर निर्णय देता है। इसलिए इसे सकारात्मक विचारों से प्रशिक्षित करे।

ram 14
Think and Grow Rich

13. छठी इंद्री

यह आपकी अंदरूनी शक्ति और अंतर्ज्ञान की ताकत है। यह तभी सक्रिय होता है जब आप ऊपर के सभी नियमों को आत्मसात कर लेंगे। Think and Grow Rich की यह नियम आपको परीस्थिति को अंदर से समझने और उचित फैसले लेने के लिए मदद करता है।

Think and Grow Rich को कैसे पढ़ें और अपनाएं?

  • पुस्तक को धीरे-धीरे पढ़ें और अपने जीवन में इसे लागू भी करते जाए।
  • एक डायरी रखे success journal के रूप में जिसमे अपने विचार उद्देश्य को प्रतिदिन लिखे।
  • प्रत्येक दिन 10 मिनट का समय निकाले और इस पुस्तक के एक नियम को याद करे।
  • एक मास्टरमाइन्ड ग्रुप बनाए जिसमें अपने दोस्तों और मेंटर्स को जोड़कर इसके सिद्धांतों के बारे में चर्चा करे।

Think and Grow Rich vs दूसरी सेल्फ-हेल्प किताबें

पुस्तक का नाम प्रमुख केंद्र बिन्दु क्या अलग बनाता है
Think and Grow Richमानसिक सोच और सफलता के नियम सोच की ताकत और व्यवहारिक सूत्र (practical फार्मूला)
Rich Dad Poor Dadवित्तीय शिक्षा पैसों की समझ और निवेश की शुरुवात
Atomic Habitsआदतों में बदलाव छोटी-छोटी आदतों से बड़ी सफलता
ram 15

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Think and Grow Rich क्या है?
A: यह नेपोलियन हिल की लिखी पुस्तक है जो सोच के जरिए सफलता पाने के 13 सिद्धांत सिखाती है।

Q2. यह किताब किसके लिए है?
A: यह किताब छात्रों, उद्यमियों, नौकरीपेशा वाले लोग और हर उस इंसान के लिए है जो खुद की सोच से सफलता प्राप्त करना चाहता है।

Q3. क्या यह किताब सिर्फ पैसों के बारे में है?
A: बिल्कुल नहीं, यह किताब आत्म-विश्वास, अनुशासन और सोच की दिशा को सुदृढ़ करती है।

Q4. क्या हिंदी में उपलब्ध है?
A: हाँ,यह किताब “सोचिए और अमीर बनिए” नाम से हिंदी अनुवाद उपलब्ध है।

Q5. क्या Think and Grow Rich को बार-बार पढ़ना चाहिए?
A: हाँ, बार-बार पढ़ने से इस किताब के बारे में नई दृष्टिकोण और गहराई से समझ मिलती है।

Q6. Think and Grow Rich और Rich Dad Poor Dad में क्या अंतर है?
A: दोनों सेल्फ-हेल्प की किताबें है पहला सोच और आत्मविकास पर केंद्रित है, दूसरा निवेश और पैसों की समझ पर।

Q7. क्या सच में यह किताब जीवन बदल सकती है?
A: इस किताब की हर नियमों को गंभीरता से अपनाया जाए, तो यह पुस्तक  जीवन बदलने की शक्ति रखती है।

ram 16
Think and Grow Rich

निष्कर्ष

Think and Grow Rich सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि मानसिक क्रांति है। यह बताती है आपका सोच ही सबसे बड़ा धन है। यदि आपने विचार बदल लिया तो आप सब कुछ बदल सकते है- चाहे वह पैसा हो, रिश्ते हो, कैरियर हो या हो आत्मविश्वास।

यदि आपने अभी तक यह पुस्तक नहीं पढ़ी है, तो आज से शुरुआत करें और इन 13 नियमों को अपने जीवन में आत्मसात कर परिवर्तन महसूस करें।

Check Book Price 23

क्या आप आत्मिक शांति की तलाश में हैं? पढ़िए परमहंस योगानंद की Autobiography of a Yogi

2025 में हर भारतीय को Ramayan क्यों पढ़नी चाहिए? जानिए छात्र, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 जरूरी कारण

“The Art of Racing in the Rain समीक्षा: एक कुत्ते की नज़र से जीवन, प्यार और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी”

“Ikigai” किताब कैसे बदल सकती है आपका जीवन – हिंदी में रिव्यू


Leave a Comment