Vikas Divyakirti सिर्फ यूपीएससी मेंटोर ही नहीं बल्कि एक अच्छे शिक्षक और लेखक भी है। वे छात्रों के साथ-साथ सभी लोगों के जीवन में सोच और दृष्टिकोण को बदलना चाहते है। वे एक अच्छे वक्ता और चीजों को सरलता से समझाते है जो पढ़ाते समय दिखाई देती है।
इस ब्लॉग मे हम विकास दिव्ययकीर्ति की 5 पसंदीदा किताबों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्हे वे खुद पढ़ें है, और दूसरों को पढ़ने के लिए प्रेरित भी करते है। उनका मानना है की इन किताबों के वजह से उनके जीवन में काफी बदलाव आया है। वे कहते है की इन किताबों में इतनी ताकत है जिसे पढ़कर कोई भी अपनी सोच और व्यक्तित्व बदल सकते है।
1. Godaan by Premchand

vikas divyakirti top book recommendations
गोदान हिन्दी साहित्य के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी एक अनुपम कृति है। यह पुस्तक ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर लिखी और उसकी दशा को बयां करती महान उपन्यास है। यह उपन्यास भारतीय ग्रामीण समाज का सच, किसानों की दुर्दशा और सामाजिक अन्याय को बखूबी वर्णन करता है।
Vikas Divyakirti इस किताब को पढ़ने की सलाह इसलिए भी देते है क्योंकि यह किताब समाज के हर शोषित वर्ग के बारे में जमीनी हकीकत से सामना कराता है। गोदान का मुख्य पात्र होरी जो समाज के शोषित वर्ग को प्रतिनिधित्व करता है, उसके द्वारा अपनी जमीन के लिए संघर्ष और मानवता के लिए संघर्ष आज भी प्रासंगिक है।
मुंशी प्रेमचंद की गोदान न सिर्फ हिन्दी साहित्य के लिए बल्कि सामाजिक जागरूकता के लिए पढ़ाया जाना बहुत जरूरी है। इस किताब के द्वारा पाठक त्याग, मानवता,जीवन के मूल्य और सामाजिक सरंचना को गहराई से समझ पाते है।

2. An Autobiography: The Story of My Experiments With Truth by Mahatma Gandhi

books suggested by dr vikas divyakirti
The Story of My Experiments With Truth महात्मा गांधी जीवनी है जो उनके सत्याग्रह के मार्ग, जीवन और आदर्शों को उजागर करता है। Vikas Divyakirti इस किताब को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताते है क्योंकि यह किताब गांधी जी के सरल जीवन, नैतिकता और सामाजिक न्याय के लिए उनके विचार को लोगों के सामने लाता है।
गांधी जी ने इस किताब में अपने गलतियों और अनुभवों पर खुलकर बात की है, और बताया है की सत्य और अहिंसा के राह पर चलकर परिवर्तन लाया जा सकता है। यह किताब पाठकों को जरूर पढ़नी चाहिए क्योंकि यह किताब हर व्यक्ति के लिए जीवन दर्शन और आत्म विश्लेषण का साधन है।

3. Sapiens: A Brief History of Humankind by Yuval Noah Harari

life changing books hindi list
मानव इतिहास को समझने के लिए Sapiens एक क्रांतिकारी पुस्तक है। Vikas Divyakirti इस किताब को महत्वपूर्ण मानते है, क्योंकि यह पुस्तक मानव सभ्यता और उसके विकास को बहुत सरल और सहज तरीके से समझाया है। यह पुस्तक मानव सभ्यता के विकास के क्रम को वैज्ञानिक, सामाजिक और सांस्कृतिक ढंग से प्रस्तुत किया है।
हरारी ने इस पुस्तक के माध्यम से बताया है की मानवों ने अपनी सोच-समझ और सहयोग की भावना से इस पृथ्वी पर अपना प्रभाव छोड़ा है और निरंतर आगे बढ़ते हुए कई परिवर्तन किए है। इस पुस्तक मे मानवाओं की उत्पत्ति से लेकर अंत तक की कहानी को को बड़े ही रोचक तरीके से दर्शाया है।
यह किताब सिविल सेविसेस की तैयारी कर रहे विद्यार्थी और जिनकों अपने अस्तित्व के बारे मे जानने के ईछुक लोगों को Sapiens: A Brief History of Humankind जरूर पढ़नी चाहिए।

vikas divyakirti top book recommendations
4. The Outline of History, Being a Plain History of Life and Mankind

मानव सभ्यता के विकास, इतिहास और संस्कृति को समझने के लिए The History of Mankind एक महत्वपूर्ण किताब है। इतिहास के बारे में व्यापक समझ बढ़ाने के लिए विकास दिव्ययकीर्ति इस पुस्तक को पढ़ने की सलाह देते है। यह किताब प्राचीन सभ्यता और आधुनिक युग के बारे बड़े विस्तार से वर्णन करता है।
इस किताब के माध्यम से पाठक प्राचीन अतीत के ज्ञान के बारे मे जान पाते है और आधुनिक युग की चुनौती को सरलता से समझ पाते है।

5. Sophie’s World by Jostein Gaarder

यदि आप पाश्चात्य दर्शन को करीब से जानना चाहते हो तो सोफीस वर्ल्ड जरूर पढ़ें। सोफी का संसार किताब जास्टिन गार्डर द्वारा लिखी दर्शनशास्त्र की अद्भुत किताब है जो जटिल विचारों को सरलता के साथ समझाता है। यह किताब पाठकों के जीवन, अस्तित्व और ज्ञान के गहरे प्रश्नों के उत्तर देता है जिसके लिए विकास दिव्ययकीर्ति इस किताब को पढ़ने का सलाह देते है।
सोफी एक किशोरी है जिसके माध्यम से पाठक पश्चिमी विचारकों एवं उनके सिद्धांतों से वाकिफ होते है। यह किताब सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि हर उस इंसान को पढ़नी चाहिए जिन्हें दर्शन को जानने व समझने में लगाव है।

इनमें से कौन-सी किताब आपने पहले पढ़ी है? कमेंट में बताएं और अपनी राय साझा करें!
“क्या Collector Sahiba Book एक सच्ची UPSC Love Story है? पढ़िए पूरी रिव्यू !”
रस्किन बॉन्ड की 20 सर्वश्रेष्ठ किताबें | Ruskin Bond Books for Beginners, Kids & Adults (2025)
“Ikigai” किताब कैसे बदल सकती है आपका जीवन – हिंदी में रिव्यू